एक्सप्लोरर

अखिलेश और मायावती की लड़ाई में कूदे केशव, कहा- सपा- सांपनाथ, बसपा-नागनाथ, कांग्रेस- कालियानाग

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा और बसपा की आपसी लड़ाई में कूद गए हैं. इसमें उन्होंने कांग्रेस को भी घेर लिया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में उपमु्ख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता, केशव प्रसाद मौर्य, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की लड़ाई में कूद गए हैं. इसमें उन्होंने कांग्रेस को भी घेर लिया है.  

दरअसल, गुरुवार, 17 अप्रैल को बसपा चीफ मायावती ने सपा को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान दिया. इसके बाद सपा की ओर से पार्टी नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उधर, डिप्टी सीएम ने बसपा, सपा और कांग्रेस ,तीनों को घेरते हुए सियासी प्रतिक्रिया दी.

केशव ने लिखा कि- सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. पहला सांपनाथ, दूसरा नागनाथ और तीसरा कालियानाग है. तीनों का काला अतीत दंगा, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और जातिवाद,परिवारवाद से अटा पड़ा है. इन्होंने दलितों, पिछड़ों और ग़रीबों का शोषण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और इस हरकत में तीनों ने एक दूसरे को मात दी.

उन्होंने लिखा कि यह कहने में रत्तीभर भी संकोच नहीं है कि ग़रीबों, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को यथोचित सम्मान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सुशासन में मिला है. उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों और डबल इंजन की सरकार के तहत हरेक तबके का समुचित विकास किया जा रहा है .

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सबको यह पक्का भरोसा है कि जनता अब नकली मसीहाओं के झांसे में नहीं आने वाली. विकास, सुशासन और सम्मान का रास्ता भाजपा से होकर गुज़रता है.

मायावती ने क्या लिखा था?
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने लिखा था - विदित है कि अन्य पार्टियों की तरह आएदिन सपा द्वारा भी पार्टी के ख़ासकर दलित लोगों को आगे करके तनाव व हिंसा का माहौल पैदा करने वाले आ रहे इनके अति विवादित बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप व कार्यक्रम आदि का जो दौर चल रहा है यह इनकी घोर संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति ही प्रतीत होती है. क्योंकि सपा भी दलितों के वोटों के स्वार्थ की खातिर यहाँ किसी भी हद तक जा सकती है. अतः दलितों के साथ-साथ अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि को भी इनके किसी भी उग्र बहकावे में नहीं आकर इन्हें इस पार्टी के भी राजनीतिक हथकण्डों का शिकार होने से ज़रूर बचना चाहिए.

बसपा चीफ ने लिखा था- साथ ही, ऐसी पार्टियों से जुड़े अवसरवादी दलितों को दूसरों के इतिहास पर टीका-टिप्पणी करने की बजाय यदि वे अपने समाज के सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों की अच्छाईयों एवं उनके संघर्ष के बारे में बताएं तो यह उचित होगा, जिनके कारण ये लोग किसी लायक़ बने हैं.

मायावती के बयान पर सपा ने दिया जवाब
बसपा चीफ के बयान पर सपा नेता आईपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा-
मायावती जी सदैव भाजपा के पक्ष में रही हैं जब जब अवसर आया है भाजपा से लाभ लिया है आज भी अपरोक्ष रूप से भाजपा की मदद कर रही हैं. सपा उनके निशाने पर रहती है. कभी पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में भी दो चार शब्दों में आलोचना कर दिया करिये. बसपा का वोट बैंक BJP घसीट ले गयी उसपर मौन रहती हैं.

यूपी में प्राइवेट बस वालों के लिए अच्छी और बुरी खबर, सीएम योगी ने दिए अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget