एक्सप्लोरर

अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद पर फैसलों से मायावती ने एक तीर से साधे कई निशाने?

BSP Chief Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले कुछ दिनों में ऐसे फैसले लिए हैं जिसमें तमाम सियासी पंडितों को चौंका दिया है. माना जा रहा है कि बसपा में सबकुछ ठीक नहीं है.

Bahujan Samaj Party: बहुजन समाज पार्टी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर सबको हैरान कर दिया तो वहीं रविवार को उन्होंने एक के बाद एक ऐसे ट्वीट किए जिसके बाद पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने कयास लगने तेज हो गए हैं. बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के उत्तराधिकारी की योग्यता को लेकर ही नया दावा कर दिया है. जिसके बाद बसपा में पारिवारिक वर्चस्व की लड़ाई के संकेत मिल रहे हैं.

जानकारों की मानें तो बसपा चीफ ने बीते दिनों लिए फैसलों से एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है. एक ओर जहां उन्होंने पार्टी में अपनी ताकत का एहसास कराया तो वहीं परिवार वर्चस्व की लड़ाई को भी कमजोर करने की कोशिश की है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को एक के बाद कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने बसपा के संस्थापक कांशीराम का जिक्र किया और स्वार्थ, रिश्ते नातों से परे बहुजन समाज के हित को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पार्टी का उत्तराधिकारी वही बनेगा तो उनकी तरह पार्टी के हर मूवमेंट को हर दुख तकलीफ से उठाकर उसे आगे बढ़ाने का काम पूरे जी-जान से करेगा. उनके ये ट्वीट इसलिए अहम हो जाते हैं क्योंकि मायावती पहले ही आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बता चुकी है तो फिर अब ये बात कहना एक नई चर्चा को जन्म दे रहा है. 

बसपा में पारिवारिक वर्चस्व की लड़ाई!
मायावती ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर किया, जिसके बाद दबी जुबान में पार्टी के अंदर आकाश आनंद की भूमिका को लेकर संदेह गहराने लगा है. साफ है कि घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ सियासी जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि बसपा में नई पीढ़ी ज्यादा मजबूत होने लगी थी, जो मायावती के निर्देशों की भी अनदेखी कर रही थी? ऐसे में आने वाले दिनों में बसपा में और भी कई बड़े बदलाव हो सकते हैं. 

पिछले कुछ समय से मायावती लगातार आकाश आनंद को आगे कर राजनीति में सक्रिय करने की कोशिश में जुटी थी, उन्हें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और हरियाणा में भी चुनाव की जिम्मेदारी दी गई. उनके साथ ससुर अशोक सिद्धार्थ को लगाया गया था. सूत्रों की मानें तो दावा ये भी किया जा रहा है कि बसपा में एक केंद्र दिल्ली में बनने लगा था. जिसके बाद कई नेता सिफारिश के लिए अशोक सिद्धार्थ तक पहुंच रहे थे. टिकटों के बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों तक के नामों पर उनका दख़ल बढ़ रहा था, जिसकी सूचना मायावती तक पहुंचने लगी थीं. 

मायावती के विश्वासपात्र नेता ने उन्हें इसकी ख़बर दी, जिसके बाद मायावती ने एक्शन लेते हुए अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर दिया है. वहीं बसपा सुप्रीमो की नजर कुछ और नेताओं पर भी है जिन पर कार्रवाई हो सकती है. 

UP Politics: मिल्कीपुर चुनाव हारने के बाद अवधेश प्रसाद का बड़ा फैसला, बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Embed widget