एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव पर BJP सांसद हरीश द्विवेदी हुए नरम, इस बयान का किया समर्थन!

Harish Dwivedi On I.N.D.I.A: सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सभी दल पीएम मोदी से डर गए हैं, यह गठबंधन देश की जनता को मूर्ख बनाने के लिए बनाया गया है, इस गठबंधन को हम गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन कहेंगे.

Basti News: बस्ती में हर साल की तरह इस साल भी होने जा रहे हैं सांसद खेल महाकुंभ को लेकर बस्ती से बीजेपी के सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) ने आज सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां पर उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ की रूपरेखा के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन में एमपी में सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव का कांग्रेस पर हमलावर होने को सही बताया. 

 पीएम मोदी से डर गए सभी दल- हरीश द्विवेदी

सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) ने कहा कि सभी दल पीएम मोदी से डर गए हैं, असल में यह गठबंधन देश की जनता को मूर्ख बनाने के लिए बनाया गया है, तो इस गठबंधन को हम गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन कहेंगे. देश की जनता सब जानती है. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन में यह कोई पहला दरार नहीं बल्कि ऐसे कई दरार आ चुके हैं, क्योंकि ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं जहां बेंगलुरु और दिल्ली की बैठक में नीतीश कुमार पहुंचे ही नहीं. असल में इस महागठबंधन में प्रधानमंत्री के दस दावेदार है, जिसमें नीतीश कुमार, शरद कुमार, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के रूप में प्रमुख दावेदार हैं. तो उनके यहां देश हित को लेकर गठबंधन नहीं हुआ है बल्कि स्वयं के हित को लेकर गठबंधन हुआ है. 

बृजभूषण सिंह पर दिया बयान

बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के योगी सरकार के बुलडोजर नीति की खिलाफत को लेकर बीजेपी सांसद अपने ही साथी सांसद के खिलाफ और योगी सरकार के साथ खड़े नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि योगी सरकार की नीति स्पष्ट है, जिसमें प्रदेश में कोई भी अपराधी यदि गरीबों को सताएगा तो उसके खिलाफ सरकार जो भी कानूनी कार्रवाई करनी है वह करेगी. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो को सांसद हरीश द्विवेदी ने झूठा करार दिया. उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनता से 900 वादा किया था, जिसमें वह 9 वादा भी पूरा नहीं कर सकी.

इतना ही नहीं इस चुनाव में कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह में आपस में ही रार छिड़ गई है. सांसद ने एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एमपी में जब कांग्रेस के सीट बंटवारे को लेकर कुछ कार्यकर्ता कमलनाथ के पास गए तो उन्होंने कहा कि मुझे क्या मिल रहे हैं जाकर दिग्विजय सिंह का कुर्ता फाड़िये, तो मध्यप्रदेश की जनता सब जान रही है. वहीं सांसद हरीश द्विवेदी ने एमपी सहित पांचों राज्यों में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा भी किया.

ये भी पढ़ें: UP News: डेंगू पीड़ितों के लिए सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, कहा- ‘हर मरीज को मिले समय पर इलाज’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget