एक्सप्लोरर

UP Politics: नरेंद्र सिंह तोमर ने साधा AAP पर निशाना, कहा- ‘मन में चोर नहीं है तो जांच क्यों प्रभावित कर रहे’

UP News: केंद्रीय कृषि मंत्री ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि, आदमी अगर अपराध करता है तो जो जांच एजेंसियां जांच कर रही है उनको जांच कर लेने देना चाहिए.

Bareilly News: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) आज बरेली के आईवीआरआई में होने वाले 10वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने आईवीआरआई (IVRI) संस्थान की तारीफ की, तो वहीं किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया. वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर मन में चोर नहीं है तो जांच को प्रभावित क्यों कर रहे है.

आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, आईवीआरआई का 10 वां दीक्षांत समारोह है. इस मौके पर मैं सभी उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं. आईवीआरआई में नरेंद्र सिंह तोमर ने 942 विद्यार्थियों को उपाधि दी. वहीं अच्छे नंबर पाने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल से नवाजा गया. पिछले दो सालों से कोविड की वजह से दीक्षांत समारोह नहीं हो सका था.

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विवादित बयान को लेकर दी सफाई, राकेश टिकैत पर कही ये बात

नरेंद्र तोमर ने आम आदमी पर साधा निशाना

वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की अगर मन में चोर नहीं है तो जांच को प्रभावित क्यों कर रहे है. जांच का सामना करने से क्यों डर रहे है. देश में दुर्भाग्य ये हो गया है चोरी भी करो सीनाजोरी भी करो, आदमी अगर अपराध करता है तो जो जांच एजेंसियां जांच कर रही है उनको जांच कर लेने देना चाहिए. जांच को राजनीति रूप देने की क्या जरूरत है. जांच से लोग क्यों बचना चाहते है, जांच पर लोग पर्दा क्यों डालना चाहते है. एजेंसियों पर दबाब क्यों बना रहे है, कहीं ना कहीं मन मे चोर होगा तभी ये स्थिति पैदा होती है. 5 करोड़ के ऑफर देने वाले आप के बयान पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के असत्य और भ्रामक बातें है. इनका कोई महत्व नहीं है, इनकी ना कोई विश्वसनीयता है ना कोई विश्वास कर रहा है.

कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो गई  - कृषि मंत्री

वहीं कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो गई है. स्वयं की प्रासंगिकता बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम कर रही है. वहीं दीक्षांत समारोह में कृषि मंत्री तोमर के साथ कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, सांसद संतोष कुमार गंगवार समेत सभी विधायक भी मौजूद रहें. आईवीआरआई के डायरेक्टर Dr त्रिवेणी दत्त, और सभी वैज्ञानिक भी इस दौरान वहां मौजूद रहें.

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विवादित बयान को लेकर दी सफाई, राकेश टिकैत पर कही ये बात

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
इटावा में करवाचौथ पर पत्नी को लेने गया पति, घर लौटकर लगाई फांसी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
पत्नी, बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण पवित्र कर्तव्य, HC की अहम टिप्पणी
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget