एक्सप्लोरर

आकाश आनंद के लिए बसपा में आसान नहीं राह! मायावती का यह फैसला बना मुश्किल?

UP Politics: बसपा चीफ मायावती ने आकाश आनंद को माफ तो कर दिया है लेकिन अभी भी बहन जी के भतीजे के लिए आगे की राह आसान नहीं हैं. ऐसा क्यों? जानें यहां-

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को माफ कर दिया है. बसपा सुप्रीमो से मिली माफी के बाद यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही आकाश आनंद फिर किसी अहम पद पर आसीन हो सकते हैं. हालांकि इस बार आकाश की राह बड़ी कठिन हो सकती है. 

दरअसल, बसपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जो पोस्ट किए थे उसमें से एक में यह भी स्पष्ट किया गया था कि उत्तराधिकारी पर चर्चा का अभी कोई सवाल ही नहीं है. बसपा चीफ ने कहा था कि मैं अपने निर्णय पर अटल रहूंगी. मायावती ने लिखा था- 'उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मैं अपने निर्णय पर अटल हूं व रहूंगी.'

चूंकि इससे पहले बसपा चीफ ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, ऐसे में अब मायावती का यह फैसला, उनके भतीजे के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं है. बसपा के हालिया घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों का कहना है कि हो सकता है आकाश आनंद फिर से उसी पद पर नियुक्त किए जाएं जिस पर वह पहले थे, लेकिन उत्तराधिकार पर मायावती के पत्ते न खोलने से पार्टी में उनकी स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं होगी.

दूसरी ओर बसपा का एक वर्ग यह चाहता है कि जितना जल्दी हो सके नई पीढ़ी के हाथों को मजबूत किया जाए. इसके पीछे एक बड़ी वजह माने जा रहे हैं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद. 

बसपा से बना वैक्यूम पहुंचा देगा नुकसान?
दावा किया जा रहा है कि चंद्रशेखर और उनकी पार्टी, युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. ऐसे में बसपा के सियासी और संख्याबल के तौर पर कमजोर होने का फायदा नगीना सांसद उठा सकते हैं.

'मैदान तैयार, कोई माई का लाल..', सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी खुली चुनौती

बसपा के विभिन्न घटनाक्रमों से वाकिफ लोगों का मानना है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपनी कमजोर स्थिति को मजबूत करनी होगी. इसी क्रम में आकाश आनंद की वापसी हुई लेकिन अभी भी पार्टी के नेताओं में बहन जी के भतीजे की भूमिका पर संशय है.

यूपी की रणनीति में दखल दे पाएंगे आकाश?
यहां यह बात भी गौर करने वाली है जबकि बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया था, तो उनके पास उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जिम्मेदारी नहीं थी. जब यूपी की जिम्मेदारी थोड़ी बहुत मिली तो उसके कुछ महीने बाद ही आकाश आनंद को हटा दिया गया.

ऐसे में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि जब आकाश आनंद को पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद मिलता है तो क्या उनके पास उत्तर प्रदेश से जुड़ी आंतरिक रणनीतियों में दखल देने का अधिकार होगा या नहीं. उन्हें पार्टी में पहले जैसी तवज्जो मिलेगी या नहीं, यह भी वक्त ही बताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget