एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav 2024: अखिलेश यादव को अजय राय ने दी ये सलाह, इशारों में दिया संदेश, जानिए क्या कहा

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने अखिलेश यादव के सीट शेयरिंग वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. अजय राय ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा.

Lok Sabha Election 2024: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने  प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, सपा प्रमुख ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि अभी बातचीत चल रही है... कई सूचियां उधर से आई, इधर से भी गई. जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा उस समय समाजवादी पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगी.'

अब इस पर अजय राय ने कहा है  कि '.उन्हें(अखिलेश यादव) इस यात्रा में शामिल होना चाहिए. ये बात(सीट शेयरिंग) बहुत सौहार्दपूर्ण वातावरण में चल रही है. निश्चित तौर पर INDIA गठबंधन मजबूती के साथ लड़ेगा.'

अजय राय ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा. सीट बंटवारे पर जल्द ही सहमति बन जाएगी. गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा.राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने अमेठी में जा रहे अजय राय ने कहा कि  गांधी परिवार का कोई सदस्य ही रायबरेली से चुनाव लड़ेगा. रायबरेली-अमेठी गांधी परिवार की ही है.  

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की यात्रा के बीच स्मृति ईरानी ने रायबरेली सीट पर की बड़ी भविष्यवाणी, बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक उनकी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेगी.

गांधी की अगुवाई में यह यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने पूर्व में कहा था कि वह रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे.

सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की है, जबकि कांग्रेस और अधिक सीट मांग रही है.

सपा और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में साझीदार
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने पूर्व में कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां से वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में उसने जीत हासिल की थी.

सपा और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में साझीदार हैं. कांग्रेस ने कल रात अमेठी में एक बयान जारी कर कहा था कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमेठी में इस यात्रा में उपस्थित रहेंगे.

सपा सूत्रों ने कहा कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को अब 11 से बढ़ाकर 15 लोकसभा सीट की पेशकश कर दी है. सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के मंगलवार को रायबरेली में न्याय यात्रा में शामिल होने से पहले 15 सीट पर कांग्रेस की सहमति मांगी है.

यह यात्रा अमेठी की ओर बढ़ने से पहले सोमवार को प्रतापगढ़ जिले में ठहरी. कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट पर जीत दर्ज की थी. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget