एक्सप्लोरर

BSP छोड़ने का मन बना चुके हैं अफजाल अंसारी? मायावती के जन्मदिन पर दिए ये संकेत

UP Politics: अफजाल अंसारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी. हाल ही में अखिलेश यादव उनके घर पर शादी समारोह में शामिल हुए थे.

Afzal Ansari News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार को काफी हलचल रही. आज यानि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती का जन्मदिन मनाया गया. इंडिया गठबंधन को बड़ी उम्मीद थी कि मायावती इंडिया गठबंधन में आने की घोषणा कर सकती हैं, लेकिन मायावती के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा से इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा. इसके अलावा मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में एक और नजारा देखने को मिला. जिससे पूर्वांचल में अब एक अलग राजनीतिक माहौल बन गया है. 

दरअसल, बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम से दूरी बनाई और वो इसमें शामिल नहीं हुए. जिसके बाद बसपा संगठन ने अफजाल अंसारी के खिलाफ मुखालफत शुरू कर दी और उनके नहीं आने पर कहा कि ये कोई शादी-विवाह का कार्यक्रम नहीं था जो उनको न्यौता दिया जाए. बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और जमानिया से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके परवेज अहमद ने कहा कि ये प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को आयोजित होने वाला कार्यक्रम है. जिसकी जानकारी बसपा संगठन से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ताओं को होती है. 

अफजाल अंसारी की सपा से बढ़ रही नजदीकी

साल 2019 के चुनाव में सपा बसपा गठबंधन से चुनाव लड़े गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने बीजेपी के मनोज सिन्हा को करीब 125000 वोटों से हराया था. लेकिन विधानसभा चुनाव के पूर्व उनकी नजदीकी समाजवादी पार्टी से बढ़नी शुरू हो गई थी और इस दौरान उनके बड़े भाई और मोहम्मदाबाद के विधायक शिवगततुल्ला अंसारी ने समाजवादी पार्टी का दामन थामकर विधानसभा के चुनाव में अपने पुत्र मन्नू अंसारी को चुनाव लड़ाया था. उसके बाद से ही अफजाल अंसारी बसपा के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते थे. यहां तक की विधानसभा में बसपा का चुनाव प्रचार भी नहीं किया था. 

जल्द दे सकते हैं मायावती को झटका

आज जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती का 68वां जन्मदिन मनाया गया. जिसमें बसपा के पूर्व विधायक, मंडल कोऑर्डिनेटर सहित तमाम नेता शामिल हुए, लेकिन बसपा के सांसद अफजाल अंसारी कहीं नजर नहीं आए. यहां एक और दिलचस्प बात ये हैं कि कुछ दिन पहले ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के अफजाल अंसारी के घर पर एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. अब अफजाल अंसारी का मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम से दूरी बनाना और सपा नेताओं से नजदीकी बढ़ने से एक ही बात का संकेत मिल रहा है कि जल्द ही सांसद अपनी मौजूदा पार्टी को झटका देने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: क्या लगता है मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया, सर्वे में बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget