एक्सप्लोरर

Raebareli Crime: रायबरेली में पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

UP: यूपी के रायबरेली में एक ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने 36 घंटे में सुलझा दिया है. इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी की तलाश अभी भी पुलिस को है.

Raebareli: रायबरेली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 36 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बीते शनिवार एक रिटायर्ड महिला सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद मामले की जांच के लिए सीओ सिटी की अगुवाई में टीम बनाई गई थी. मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया है. ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर का है.

इंदिरा नगर निवासी स्नेह कुमारी शुक्ला आंगनबाड़ी विभाग में सुपरवाइजर थीं और चार-पांच साल पहले वह रिटायर हो गई थीं. उनके इकलौते बेटे ने एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद पालम हवाई अड्डे पर नौकरी ज्वाइन कर ली. लिहाजा वो घर में अकेले रहती थीं. मोहल्ले के सामने स्थित कप्तान का पुरवा गांव के रहने वाले रामराज, उसका बेटा विकास और भदोखर निवासी संदीप स्नेह कुमारी के यहां साफ सफाई करने गए थे. वहीं पर उन लोगों ने आपस में सलाह मशविरा किया, और धन पाने की चाहत में स्नेह कुमारी के घर जंगल के रास्ते से पहुंच गए. जैसे ही स्नेह कुमारी ने दरवाजा खोला विकास ने उसका मुंह पकड़कर दबा लिया, और पास में रखे चाकू से अन्य लोगों ने महिला का गला रेत दिया. तलाशी में घर से उन लोगों को मात्र छह हजार रुपये मिले. इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए उन्होंने घटना को चोरी का रूप देते हुए सारा सामान बिखेर दिया.

36 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने डीएसपी सिटी वंदना सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई और जल्द से जल्द केस को सॉल्व करने का निर्देश दिया. चूंकि मामला महिला का था इसलिए अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से मामले में बराबर नजर बनाए रखी और समय-समय पर दिशा निर्देश देते रहे. यही कारण रहा कि सिर्फ 36 घंटे के अंदर पुलिस ने दो हत्यारों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया. हालांकि अभी भी एक हत्यारा विकास पुलिस की गिरफ्त से दूर है. जल्द ही उसको भी गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है. पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपये नगद पुरस्कार भी दिया है.

पुलिस को अब भी एक आरोपी को तलाश
उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक रिटायर्ड सुपरवाइजर स्नेह कुमारी जो घर में अकेले रहती थी, उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने छानबीन और सबूतों के आधार पर इसमें रामराज, विकास और संदीप की संलिप्तता पाई.  इन लोगों ने लूट की योजना बनाई क्योंकि यह सभी स्नेह कुमारी की घर साफ सफाई करने जाते थे. इसलिए उन्होंने दरवाजा खोल दिया. जिसके बाद विकास ने स्नेह कुमारी का मुंह दबाकर नीचे लिटा दिया और अन्य लोगों ने पास पड़ी चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. मौके से इन लोगों को छह हजार रुपये मिले जो इन्होंने आपस में बांट लिए. पुलिस ने आलाकत्ल सहित नकद रुपयों के साथ रामराज और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Prayagraj News: मुख्तार अंसारी के दो सालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पत्नी अफशा को मिली फौरी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget