एक्सप्लोरर

बस्ती: चौकी में विक्षिप्त की बेल्ट और बेंत से पिटाई, आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बस्ती के मुंडेरवा थाना इलाके में एक दारोगा पर वर्दी का गलत फायदा उठाने का आरोप लगा है. आरोप है कि दारोगा ने चौकी में मानसिक रूप से परेशान युवक की जमकर पिटाई की. परिजनों ने मामले में इंसाफ की मांग की है.

बस्ती. यूपी पुलिस के एक दारोगा का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है. दारोगा पर विक्षिप्त लड़के की पिटाई का आरोप लगा है. आरोप है कि दारोगा मानसिक रूप से परेशान युवक को चौकी ले आए और उसकी जमकर पिटाई की. दारोगा ने वर्दी का गलत इस्तेमाल करते हुए पीड़ित के साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया. आरोपी दारोगा का नाम चंद्रकांत पांडे है. जबकि पीड़ित का नाम मोहम्मद सईद है.

आरोप है कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मानसिक रूप से परेशान मोहम्मद सईद को मामूली विवाद में रामपुर चौकी के प्रभारी दारोगा चंद्रकांत पांडे चौकी लेकर आए और फिर उसकी जमकर कुटाई की. दारोगा की दरिंदगी के निशान मोहम्मद सईद के शरीर पर साफ नजर आ रहे हैं. बेल्ट और बेंत से सईद पर दारोगा ने थोड़ा डिग्री का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं सईद और उसके साथ अन्य लोगों पर एफआईआर भी दर्ज कर जेल भेज दिया. जमानत पर बाहर आने के बाद सईद ने दारोगा जी की करतूत से पर्दा हटाया. सईद के परिजनों ने बताया की उसका मानसिक संतुलन खराब रहता है और जिसका इलाज 2009 से ही चल रहा है.

गांव के शख्स से हुआ था विवाद
परिजनों ने बताया कि दो जून को गांव के ही एक शख्स अप्पू से सईद का कुछ विवाद हुआ फिर सईद ने उसे गाली दे दी. सईद के भाई ने बताया की सईद ऐसे ही राह चलते किसी से उलझ जाता है या उसे गाली देने लगता है क्योंकि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता. उसी दिन घटना का पटाक्षेप हो गया, मगर एक साजिश के तहत गांव के पूर्व प्रधान अब्दुल वाहिद अप्पू को चढ़ाकर अगले दिन अब्दुल सईद के घर पहुंचे और मारपीट की. सईद के परिजनों का कहना है कि अब्दुल वाहिद से उनका एक जानलेवा हमले का मुकदमा चल रहा है जिसमें कोर्ट से उन्हें सजा भी हो चुकी है. उसी बात को मुद्दा बनाकर एक साजिश के तहत अप्पू को आगे किया गया और उल्टा उन लोगों पर ही थाने में एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है.

बस्ती: चौकी में विक्षिप्त की बेल्ट और बेंत से पिटाई, आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही करने के बजाए सईद और उसके परिवार का उत्पीड़न शुरू कर दिया. दारोगा चंद्रकांत पांडे सईद को गिरफ्तार करने बिना वारंट और महिला पुलिस उसके घर में घुस गए और सईद को पकड़कर चौकी लेकर आए. सईद की पत्नी और बच्चों के साथ भी गली गलौज किया. दरोगा ने सईद को चौकी में लाकर जमकर पीटा फिर दूसरे दिन शांति भंग में जेल भेज दिया. सईद अब अपने परिवार के साथ एसपी दफ्तर पहुंच कर न्याय की मांग कर रहा है. सईद के भाई और पत्नी का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ ज्यादती की है. विपक्षियों से मिलकर साजिश रचा और फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए.

क्या बोली पुलिस?
बहरहाल एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले को लेकर बताया कि दो पक्षों में मारपीट की गई थी जिस मामले में सईद और उसके कुछ साथियों पर मुंडेरवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. दूसरे पक्ष ने भी कुछ आरोप लगाए हैं जिसकी जांच सीओ को दी गई है, तथ्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर: 12 घंटे में दो एनकाउंटर, खान मुबारक का शूटर ढेर, दो लुटेरे भी घायल

राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, बोले- यूपी में काम कर रही सबसे लोकप्रिय सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
लखनऊ नगर निगम में BJP के बीच सियासी घमासान, दिल्ली तक पहुंचा मामला
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget