एक्सप्लोरर

पुलिस को थी जिसकी तलाश उसी के लावारिस शव का कराया अंतिम संस्कार, अब पिता कर रहा ये मांग

Basti Latest News: बस्ती में सदर कोतवाली के कोपिया गांव का 20 वर्षीय युवक मोनू सिंग कुछ मंद बुद्धि था, जो 27 जून को घर से लापता हो गया, जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका.

Basti Latest News: वैसे तो पुलिस के कारनामे आए दिन देखने को मिल जाते हैं, लेकिन इस बार का कारनामा सुन कर आप दंग रह जाएंगे. जिस गुमशुदा युवक को पुलिस तलाश कर रही थी, उसी के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया. फिर क्या था नाराज परिजनों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की. मरने की वजह जान कर हर कोई हैरान हो गया, जिसे पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जिस युवक की तलाश कर रही थी. उसी युवक के शव का पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया.

युवक की तलाश करने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों को फोटों देख कर पता चला कि उनके बेटे की ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी. पुलिस ने लावारिश समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस की लापरवाही से एक पिता अपने बेटे का अंतिम दर्शन और क्रियाक्रम तक नहीं कर सका. जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

27 जून को घर से लापता हुआ था युवक 

आप को बता दें कि सदर कोतवाली के कोपिया गांव का 20 वर्षीय युवक मोनू सिंह कुछ मंद बुद्धि था, जो 27 जून को घर से लापता हो गया, जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका. परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस वालों ने युवक को ढूंढने का आश्वासन दिया और कहा कि सभी थानों पर वार्लेस कर दिया गया है. पता चलते ही सूचना दी जाएगी, लेकिन लापता युवक का कहीं पता नहीं चल सका. परिजन भी सभी रिश्तेदारों के यहां पता कर रहे थे.

पुलिस ने लावारिस में कर दिया अंतिम संस्कार 

बीते 3 जुलाई को परिजन पोस्टमार्टम हाउस गए, जहां पर फोटो देख कर पता चला कि उनके बेटे की ट्रेन से कट कर मौत हो चुकी है. पुलिस वालों ने लावारिस में उस का अंतिम संस्कार कर दिया. यह सुनने के बात पिता बेहोश हो गए. अपने बेटे का अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके. पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज जब गांव वाले कोतवाली गए तो उनसे कहा गया जो होना था हो गया अब क्या कर सकते हैं.

लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

परिजनों ने कहा कि जब हमने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था, बेटे की सभी पहचान और फोटो उपलब्ध कराई थी. अगर इस की ट्रेन से कट कर मौत हो गई तो पुलिस को इस की सूचना परिजनों को देनी थी, लेकिन पुलिस ने सूचना न देकर लावारिस में उस का अंतिम संस्कार कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया. जमकर नारेबाजी की गई. लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई. 

वहीं सीओ सत्येंद्र भूषण ने बताया कि बीते 28 जून को कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिले के सभी थानों के अलावा प्रदेश के सभी जनपदों में सूचना भेजी गई थी. गुमशुदा युवक का शव पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मिला था, लेकिन किन कारणों से परिजनों को इस की सूचना नहीं दी गई उस की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'बाबा को बचाया जा रहा है...', हाथरस हादसे को लेकर कांग्रेस की योगी सरकार से बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget