एक्सप्लोरर

UP: सोशल मीडिया पर लगाम कसने के लिए काम कर रही है स्पेशल सेल, बढ़ाई गई है निगरानी 

सोशल मीडिया पर लगाम कसने के लिए यूपी पुलिस ने एक सेल गठित की है जो आपत्तिजनक संदेश, मैसेज और फोटो पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है. पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ज्यादा सक्रियता से नजर रखे हुए है.

लखनऊ: सोशल मीडिया अफवाहें फैलाने और धार्मिक जातीय भावनाएं भड़काने का बड़ा जरिया बन चुका है. चूंकि, माहौल चुनावी है इसलिए राजनीतिक व्यक्ति अपने हित में इस प्लेटफार्म का सबसे ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं. बीते दिनों गाजियाबाद में इसका नमूना देखने को मिला जिसमें एक बुजुर्ग की पिटाई के वीडियो के जरिए हिंसा फैलाने की कोशिश की गई. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में ट्विटर समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है. साथ ही ट्विटर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. 

यूपी पुलिस ने गठित की सेल 
इन दिनों ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहे हैं जो चिंताजनक है. चुनावी माहौल में इसके बड़े दुष्परिणाम भी सामने आने की प्रबल आशंका है. सोशल मीडिया पर लगाम कसने के लिए यूपी पुलिस ने एक सेल गठित की है जो आपत्तिजनक संदेश, मैसेज और फोटो पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है. बीते करीब एक साल में सोशल मीडिया में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा देखने को मिली हैं, यही वजह है कि पुलिस ने भी अपनी निगरानी और कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है. वर्तमान में पुलिस सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ज्यादा सक्रियता से नजर रखे हुए है.

पुलिस ने दर्ज किए हैं मुकदमे
पुलिस ने अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, फर्जी सूचनाएं वायरल करने, सांप्रदायिक धार्मिक और जातिगत सद्भाव को प्रभावित करने के अलावा आपत्तिजनक टिप्पणियां और ट्रोल करने के मामले में 1107 मुकदमे दर्ज किए हैं. इसमें से 118 मुकदमे अफवाहें फैलाने या गलत सूचनाएं प्रसारित करने के हैं. जबकि, 366 मुकदमे सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित करने के हैं. अन्य कारणों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग करने के 623 मुकदमे हैं. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों की गिरफ्तारियां भी की हैं. 

सोशल मीडिया पर है नजर 
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि यूपी पुलिस मुख्यालय में सोशल मीडिया सेल चल रही है और इस सेल से रोज सोशल मीडिया में आ रही सूचनाओं, टिप्पणियों और पोस्ट की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने बताया कि समय-समय पर सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को भी सोशल मीडिया से संबंधित अपडेट और दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 

यूपी: फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करते मिले 2413 शिक्षक, आगरा में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget