एक्सप्लोरर

UP: मतगणना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने किया था पथराव, अब इस तरीके से ढूंढ़ कर पुलिस दर्ज कर रही केस

UP News: यूपी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतगणना स्थल के बाहर किये गए पथराव को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

UP Government: उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतगणना स्थल के बाहर किये गए पथराव को लेकर अब पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. फिरोजाबाद में 10 मार्च 2022 को शिकोहाबाद मंडी समिति में फिरोजाबाद की 5 विधानसभाओं की मतगणना की गई थी. जिसमें फिरोजाबाद सदर, टूंडला शिकोहाबाद और सिरसागंज विधानसभा की मतगणना शांतिपूर्वक हो गई और प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी दे दिए गए. लेकिन जसराना विधानसभा पर ईवीएम मशीन में दिक्कत आने की वजह से दोबारा काउंटिंग की गई इसलिए देरी हो गई. इसको लेकर सपा कार्यकर्ता उपद्रवी हो गए और पथराव कर दिया.

पुलिसकर्मियों को भी लगे थे पत्थर

जसराना सपा प्रत्याशी सचिन यादव को जीत का प्रमाणपत्र मिलने में थोड़ा समय लग गया तो उसको लेकर मतगणना स्थल के बाहर खड़े कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे. जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसमें वहां खड़े पुलिस के वाहन के शीशे टूट गए. जो पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे उनको भी चोटें आई.

UP Election Result 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ली चुनाव में हार की जिम्मेदारी, जानें- क्या कहा?

कार्यकर्ताओं ने इनके कहने पर रोका पथराव

जब सपा कार्यकर्ता ज्यादा उपद्रव करने लगे और पथराव करने लगे तब समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव को खुद पुलिस के साथ जाकर उन्हें रोकना पड़ा. सपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने निवेदन किया कि वह जसराना की सीट जीत चुके हैं. कृपा वह पथराव ना करें और पुलिस का सहयोग करें. तब जाकर सपा कार्यकर्ता शांत हुए.

200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस पूरे मामले को लेकर एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण ने बताया कि जिन लोगों ने उपद्रव मचाया, पुलिस पर पथराव किया, वाहनों पर पथराव किया उन सभी की वीडियो फुटेज के मुताबिक पहचान की जा रही है. ऐसे दो सौ अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Azamgarh: लापता 8 वर्षीय बच्ची की शौचालय के सेप्टिक टैंक में लाश मिलने से सनसनी, शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget