एक्सप्लोरर

बीयर पिलाई...प्राइवेट पार्ट पर हमला-नाखून उखाड़े, दहेज के लिए यूपी पुलिस का सिपाही बना जल्लाद

Moradabad News: यूपी पुलिस का सिपाही ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए. सिपाही ने अपनी बीवी को दहेज की खातिर इतना टॉर्चर किया कि उसे अस्पताल में भर्ती किया.

UP Police Constable Brutality: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कांस्टेबल पर अपनी ही पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप लगा है. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. आरोप है कि पति ने उसे लोहे की रॉड से पीटा और गर्म कीलों से उसे जलाया और बियर पिला कर उस के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया और नाखून तक उखाड़ दिए. पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सिपाही के माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है और फरार सिपाही की तलाश की जा रही है. घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके की है . 

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए. आरोप है कि सिपाही ने अपनी बीवी को दहेज की खातिर इतना टॉर्चर किया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया. पति के अलावा ससुरालियों ने भी विवाहिता को टॉर्चर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

दहेज के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित 

पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी कांस्टेबल अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. मामला मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके का है. यहां रहने वाले सिपाही पति विकास पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. पीड़िता के भाई ने बताया कि जीजा ने मेरी बहन को लोहे की रॉड से पीटा. उसे गर्म करके बहन के बदन को जला दिया. उसने मेरी बहन के नाखून तक उखाड़ दिया. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि हमने उन्हें दहेज में कार नहीं दी थी. यही नहीं, मेरी बहन के प्राइवेट पार्ट पर भी अटैक किया. इससे बहन के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान हैं.

आरोपी सिपाही फरार

पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने मामले में तुरंत एक्शन लिया. महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी सिपाही विकास अभी फरार है. उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरी बेटी की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र पाकबड़ा के जिवडा गांव में हुई थी. उसके पति का नाम विकास है और वो यूपी पुलिस का कांस्टेबल है. उसकी पोस्टिंग फिलहाल उन्नाव में है.

यूपी पुलिस के सिपाही ने अपनी ही पत्नी का उखाड़ा नाखून

पीड़िता के पिता ने बताया कि विकास शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा था. हमें लगता था कि समय के साथ-साथ वो सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पीड़िता के भाई ने बताया कि पिछले कुछ समय से विकास उर्फ विक्की रोज मेरी बहन को परेशान कर रहा था. कह रहा था कि अपने घर से कार लेकर आ नहीं तो वापस चली जा. बहन के ससुराल वालों ने भी उसे खूब परेशान किया. हद तो तब हो गई, जब दो दिन पहले मेरी बहन को जीजा ने लोहे की रॉड से पीटा. रॉड को गर्म करके बहन को जलाया. प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया.

युवती की हालत नाजुक 

पीड़िता के भाई ने बताया कि ससुराल वालों ने भी मेरी बहन की कोई मदद नहीं की. हमें जब इस बारे में पता चला तो हमने ससुराल पहुंच कर बहन को अस्पताल पहुंचाया. उसकी हालत बहुत नाजुक है. पुलिस आरोपी विकास उर्फ विक्की की तलाश में जुटी हुई है. आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है. 

सास-ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी विकास की तलाश की जा रही है. उन्नाव के पुलिस अधीक्षक को से भी इस बाबत पत्राचार किया गया है.

ये भी पढ़ें: महिला को निर्वस्त्र कर किया था ड्रेसिंग, वीडियो वायरल होने पर अब अस्पताल पर लगा ताला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget