एक्सप्लोरर

UP हिंदुस्तान से नेपाल तक फैला था वाहन चोर गैंग का जाल, लखनऊ पुलिस ने बताई हैरतअंगेज कहानी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसकी कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. जानकारी के मुताबिक हिंदुस्तान ही नहीं इसके बाहर भी चोरों का नेटवर्क सक्रिय था.

लखनऊ (संतोष कुमार). लखनऊ पुलिस ने लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले एक ऐसे गैंग को दबोचा है, जिसका नेटवर्क एक दो राज्य में नहीं पूरे हिंदुस्तान में और नेपाल तक फैला था और इस वाहन चोरी के गैंग में भोजपुरी फिल्मों के स्टार से लेकर बैंकॉक में होटल खोलने वाला तक शामिल था. बीएमडब्ल्यू से लेकर फॉर्च्यूनर, इनोवा जैसी 50 लग्जरी गाड़ियां इस गैंग के पास से बरामद हुई है. लखनऊ पुलिस का दावा है कि इस गैंग से अभी हजार गाड़ियां देश के दूसरे हिस्सों से बरामद होना बाकी है, जिसके लिए टीमें बनाकर काम किया जाएगा।.

बीएमडब्ल्यू, होंडा सिटी, ब्रिजा, इनोवा, सियाज, स्कॉर्पियो, कंपास, जीप फॉर्च्यूनर, पजेरो जैसी लग्जरी गाड़ियों का जखीरा लखनऊ पुलिस ने बरामद किया है. 5 करोड़ की कीमत की यह 50 गाड़ियां लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे गैंग से बरामद की हैं, जो अंतर राज्य नहीं अंतरराष्ट्रीय है. जिसका नेटवर्क कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक ही नहीं, नेपाल तक फैला है. एक इंडस्ट्री की तरह पूरे देश में एक्सीडेंटल गाड़ियों की आड़ में चोरी की गाड़ियों को खपाने का नेटवर्क चल रहा है. लखनऊ पुलिस ने इसी गैंग के 5 सदस्यों रिजवान, नासिर खान, श्यामजी जायसवाल, विनय तलवार और पप्पू खान को गिरफ्तार किया है, जब की 10 से ज्यादा गैंग मेंबर अभी फरार हैं.

लखनऊ पुलिस की माने तो अमूमन एक्सीडेंट होने वाली गाड़ी के लिए कैश डैमेज क्लेम के सहारे यह पूरा धंधा चलता था. एक्सीडेंट हुई गाड़ी के उसी मॉडल रंग की दूसरी यह गाड़ी की दूसरी गाड़ी यह गैंग हिंदुस्तान के किसी भी शहर से ऑन डिमांड चोरी करवाता था. जैसे ही चोरी की हुई गाड़ी गैंग के पास पहुंचती, एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हो चुकी गाड़ी का इंजन नंबर, चेचिस नंबर चोरी की हुई गाड़ी पर चिपका देते. एक्सीडेंट हुई गाड़ी के मालिक से लिए पेपर को किसी तीसरे व्यक्ति को चोरी की गाड़ी ट्रांसफर कर देते. खरीदार को पता भी नहीं चलता कि वह चोरी की गाड़ी खरीद रहा है, क्योंकि गाड़ी में फर्स्ट ओनर के बाद सैकेंड ओनर के तौर पर वो खुद होता और इनपर खरीदार को बैंक लोन भी आसानी से दे रहे थे.

भोजपुरी फिल्म में काम कर चुका एक्टर गैंग का सदस्य

इस शातिर गैंग में भोजपुरी फिल्म, बागी एक योद्धा, मुकद्दर, मुकद्दर का सिकंदर में पुलिस इंस्पेक्टर बन चुके नासिर खान भी इस गाड़ी चोरी करने वाले गैंग का हिस्सा हैं. दूसरे आरोपी रिजवान ने इस धंधे से इतना पैसा कमा लिया कि यह लखनऊ में अकूत संपत्ति जुटाने के बाद बैंकॉक में होटल चलाने के लिए नेपाल के रास्ते भागने वाला था. गैंग के फरार आरोपियों में एक रोमी पाल सिंह खुद को कभी मंत्री का ओएसडी तो कभी कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बताता है. लखनऊ पुलिस का कहना है कि गैंग का नेटवर्क बिहार जेल तक जुड़ा है.

फिलहाल लखनऊ पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क के लिए बड़ी टीम लगा दी है. जो इस धंधे में आरटीओ विभाग इंश्योरेंस कंपनी और वाहन चोरी के गैंग को खंगालेगी. शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि इस नेक्सस से 500 से 1000 गाड़ियां बरामद की जाएंगी.

ये भी पढ़ें.

कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

यूपी की अर्थव्यवस्था को 1000 अरब डॉलर की बनाएगी योगी सरकार, होगी सलाहकार की नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget