एक्सप्लोरर

UP News: यूपी वालों को अब वीजा के लिए नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़, CM योगी ने दी बड़ी सौगात

UP News: योगी ने कहा कि आज के समय में हम तकनीक का उपयोग करके ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ही नहीं बल्कि ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को थोड़े ही प्रयास से प्राप्त कर सकते हैं.

Lucknow News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में जीआईएस-23 से पहले शनिवार को प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है. ऐसे में अब प्रदेशवासियों को वीजा के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. वह अपने ही प्रदेश में वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे. दरअसल, योगी ने शनिवार को अपने आवास 5, कालिदास मार्ग पर वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्धाटन किया. इसी के साथ यहां से ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, स्विजरलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, जर्मनी सहित कई देशों के वीजा एप्लिकेशन स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्धाटन समारोह में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के सप्ताह पूर्व लखनऊ में वीएफएस ग्लोबल सेंटर के उद्धाटन को प्रदेशवासियों के लिए एक अवसर बताया और इसके लिए वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक, सीईओ के साथ उनकी टीम को धन्यवाद दिया. सीएम ने कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से विभिन्न देशों के लिए वीजा आवेदन करने की एक सरल प्रक्रिया प्रदेशवासियों को मिलने लगेगी. आज के समय में हम तकनीक का उपयोग करके ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ही नहीं बल्कि ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को थोड़े ही प्रयास से प्राप्त कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले नौ वर्षों के दौरान देश के अंदर व्यापक बदलाव लाने का जो कार्य किया है आज उसके परिणाम हम सबके सामने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीजा और पासपोर्ट को लेकर खासतौर पर एक कॉमनमैन को इमरजेंसी के समय उसे जो परेशानियां होती थी उन सब से मुक्ति दिलायी है.

सीएम योगी ने किया ये दावा
योगी ने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों के दौरान बहुत सारे ऐसे ऑपरेशन चलाए गए जिसमें किसी आपदा समेत अन्य परिस्थितियों में विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया, जिसकी वैश्विक मंच पर काफी सराहना भी हुई. उन्होंने कहा कि हाल ही में आपने देखा कि रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को वापस लाने के लिए जो ऑपरेशन भारत सरकार के चले उसमें इस प्रकार की कंपनियों की बहुत बड़ी भूमिका होती है.

UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ 

सीएम ने कहा कि इस केन्द्र द्वारा शुरूआत में ऑस्ट्रिया, नीदरलैण्ड्स, चेक रिपब्लिक, स्विट्जरलैण्ड, एस्टोनिया, हंगरी, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली और सऊदी अरब की यात्रा करने के सम्बन्ध में सेवाएं प्रदान की जाएंगी. यह केन्द्र प्रतिवर्ष 1 लाख 20 हजार से अधिक वीजा आवेदनों का निस्तारण करने की क्षमता रखता है. मुझे यह बताया गया कि वीएफएस ग्लोबल, इण्डियन होटल्स कम्पनी लिमिटेड के सहयोग से, राज्य सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के अनुरूप, प्रदेश के युवाओं को अतिथि सत्कार सेवाओं का प्रशिक्षण देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget