एक्सप्लोरर

यूपी पंचायत चुनाव: 34 जिलों में ग्राम प्रधान के 114 पदों के लिए हुई वोटिंग, कल होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मत डाले गए थे. पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में ग्राम पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवारों के निधन की वजह से निर्वाचन स्थगित किया गया था, जिसके लिए रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में प्रधान पद के 114 पदों के लिए रविवार को वोट डाले गये और मतगणना 11 मई को होगी.

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, प्रधान ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवारों के निधन के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन रद्द कर दिया गया था. नौ मई को ग्राम पंचायत प्रधान के 114 पदों के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. कौशांबी से मिली खबर के मुताबिक, जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत के बाद स्थगित हुए चुनाव में आज जिले के चार विकास खंडों की पांच ग्राम पंचायतों में पुनर्मतदान हुआ. जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और 69.5 प्रतिशत मतदान हुआ है.

चार चरणों में हो चुके हैं पंचायत चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के तीन ब्लॉक फिरोजाबाद सदर, टूंडला और जसराना में प्रत्याशियों की मौत के कारण स्थगित हुए मतदान के बाद पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मत डाले गए थे. पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.

राज्य में चारों चरणों में ग्राम पंचायत प्रधान के 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,808 और जिला पंचायत सदस्य के 3,051 पदों के लिए मत डाले गये थे जिसकी मतगणना दो से चार मई के बीच संपन्न हुई. इसके अलावा प्रधान ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवारों के निधन के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन रद्द कर दिया गया था जिसके लिए रविवार को मतदान संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें-

कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी, सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया

यूपी: BJP MLA का आरोप- 'कोरोना संक्रमित पत्नी को नहीं मिला बेड, फर्श पर ही लिटा दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget