एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट सुधार पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Panchayat Election: यूपी में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं.

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि सरकार और चुनाव आयोग द्वारा दोनों स्तर पर तेजी से काम हो रहा है. 

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. राजभर ने कहा कि इस बार वार्डों का गठन परिसीमन के आधार पर किया जा रहा है. जिस प्रकार क्षेत्रीय बंटवारा किया गया है, उसी हिसाब से वार्ड बनाए जा रहे हैं. 

मतदाता सूची पर बोले ओपी राजभर 

इसके साथ ही मतदाता सूची के अपडेट पर विशेष जोर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम सूची में जोड़े जाने बाकी हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है और जिन मृतक मतदाताओं के नाम सूची में मौजूद हैं, उन्हें हटाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया गया है.

ओमप्रकाश राजभर ने जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बड़ा सर्वे कराया है. इस सर्वे में सामने आया है कि प्रदेश में लगभग सवा करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक से अधिक गांव या क्षेत्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं.

आयोग ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

कहा कि इसे लेकर आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) गांव-गांव जाकर सत्यापन करें. जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगह पर पाए जाएंगे, उनके डुप्लीकेट नाम हटाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि BLO ने गांवों में जाकर यह प्रक्रिया शुरू कर दी है और बहुत जल्द यह काम पूरा कर लिया जाएगा. राजभर का मानना है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है. 

हर वोट सही जगह पर दर्ज हो: ओम प्रकाश राजभर 

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर वोट सही जगह पर दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति फर्जी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके. राजभर ने विश्वास जताया कि पंचायत चुनाव पूरी पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर संपन्न होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्तरों पर जो तैयारियां चल रही हैं, उससे यह साफ है कि जनता को निष्पक्ष और सुचारु चुनाव देखने को मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget