एक्सप्लोरर

यूपी के इन अफसरों को सीएम योगी आदित्यनाथ से पड़ी डांट, इनको किया तलब, डेढ़ घंटे चली बैठक

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक की. इस दौरान कई अधिकारियों को डांट पड़ी.

लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डेढ़ घंटे तक बैठक चली. इस मीटिंग में सीएम ने कई अफसरों को तलब किया और उनके विभागीय कामों की समीक्षा हुई. बैठक के बाद सूत्रों ने दावा किया कि कुछ विभागों के प्रमुख को सीएम ने डांटा भी है.

सुबह 10 बजे से लेकर 11:30 तक चली इस बैठक में सीएम योगी ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, कुछ विभागों के सचिवों को तलब किया. बैठक में हर एक विभाग के काम की समीक्षा हुई.

सीएम ने शासन के बड़े अफसरों को विभागीय काम काज के ब्यौरे के साथ बुलाया था. यूपी में चुनावी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को जनता से मिले डायरेक्ट फीडबैक के बाद आज सीएम ने अफसरों की नकेल कसी.

इसके अलावा सीएम ने निर्देश दिया कि जिन भी विभागों में रिक्तियां हैं और नियुक्ति की जानी हैं, वहां से तत्काल अधियाचन चयन आयोगों को भेजा जाए. नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है, उसका उपयोग करें. नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पूर्व नियमावली का सूक्ष्मता से परीक्षण कर लिया जाए. चयन आयोगों से संपर्क बनाएं, त्रुटिपूर्ण अधियाचन न भेजें. चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करें.

UP Lok Sabha Election Results 2024: यूपी के कौन से फेज किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें? आ गई पूरी लिस्ट, देखें यहां

सीएम ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही समाप्त होने वाली है. सभी विभागों द्वारा वर्तमान बजट में प्राविधानित धनराशि का यथोचित खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए. समय से आवंटन और समय से खर्च होना चाहिए. वित्त विभाग द्वारा इसकी विभागवार समीक्षा की जाए. बजट आवंटन और खर्च के नियमों का सरलीकरण भी अपेक्षित है, इस पर यथोचित कार्यवाही की जाए.

सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में शुद्ध पेयजल एक सपना था. आज यह सपना साकार हो रहा है. यह दोनों ही क्षेत्र शीर्ष प्राथमिकता में है. अतिशीघ्र विंध्य-बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल की सुविधा होगी. झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, मीरजापुर, सोनभद्र सहित पूरे विंध्य-बुंदेलखंड में जल जीवन मिशन का कार्य आख़िरी चरण में प्रवेश कर गया है. अवशेष कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराया जाए. हर गांव में प्रशिक्षित प्लम्बर की तैनाती कर दी जाए.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget