एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में दो जगहों पर करंट लगने की घटना, एक की मौत दो की हालत नाजुक

Noida News: यूपी के नोएडा में करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.

नोएडा में देर रात अलग-अलग स्थानों पर बिजली का करंट लगने की दो घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है.

पहली घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की है, जहां 32 वर्षीय जमील, पुत्र शाहरुख, को बीती रात उनके घर में करंट लग गया. परिजन उन्हें तुरंत गंभीर अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में करंट लगने की वजह घरेलू वायरिंग में लापरवाही मानी जा रही है.

घटनाओं से दहला नोएडा
दूसरी घटना थाना सेक्टर-63 क्षेत्र की है, जहां 24 वर्षीय राहुल को भी अपने घर पर करंट लग गया. उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के लिए रेफर कर दिया.थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसी के साथ, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में भी एक तीसरी घटना सामने आई है, जहां 32 वर्षीय देवेंद्र को करंट लगने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया. उनकी स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है और उन्हें भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. इन घटनाओं ने नोएडा के निवासियों को झकझोर कर रख दिया है और घरेलू विद्युत सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की विधिवत जांच की जा रही है और यदि लापरवाही या तकनीकी खामी पाई गई, तो उचित कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरेलू विद्युत उपकरणों और वायरिंग की समय-समय पर जांच करवाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget