एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में बाढ़ और जल भराव रोकने के लिए प्राधिकरण सख्त, जल भराव क्षेत्र में लगाई गई सुपर सोकर मशीन

Noida News: यूपी के नोएडा में बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. प्राधिकरण ने सुपर सोकर मशीनों के साथ अधिकारियों की तैनाती शुरू की है.

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद में पिछले वर्षों में यमुना और हिंडन नदी में आई बाढ़ से मिले अनुभवों को देखते हुए प्राधिकरण बेहद सख्त मोड में नजर आ रहा है. पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए नोएडा प्राधिकरण ने इस बार मानसून से पहले ही कमर कस ली है. दो साल पहले आई बाढ़ से नोएडा के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए थे. 

इसके मद्देनजर इस बार जलभराव और बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं. पहले जैसी स्थिति पैदा न हो जिसके लिए प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आपदा से निपटने के लिए हर तरह के प्रबंध कर लिए हैं. प्राधिकरण की तरफ से अधिकारियों की तैनाती के साथ जलभराव क्षेत्र में सोकर मशीन भी लगा दी गई हैं.

प्राधिकरण के सीईओ ने दी जानकारी 
प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यमुना और हिंडन नदी के कारण नोएडा के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका बनी रहती है. इस खतरे को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती की गई है. साथ ही जलभराव वाले इलाकों में सुपर सोकर मशीनें लगाई गई हैं, ताकि बारिश के दौरान तत्काल जल निकासी हो सके. इसके अलावा कुछ स्थानों पर नावों की भी व्यवस्था की गई है.

हाल ही में हुई बारिश के बाद नोएडा के कई हिस्सों में पानी भर गया था. इस पर कार्रवाई करते हुए डॉ. लोकेश ने सिविल, जल-सीवर, जनस्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. अधिकतर अधिकारियों ने बताया कि जलभराव रोकने के लिए आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं और जो कार्य शेष हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा.

हिंडन नदी के पास लगाई गईं हैं सोकर मशीनें
हिंडन नदी के आसपास के दो-तीन गांव जो अधिक प्रभावित होते हैं, वहां भी सुपर सोकर मशीनें लगाई गई हैं और अधिकारियों की तैनाती की गई है. सिंचाई विभाग से भी समन्वय कर कार्य किए जा रहे हैं. नोएडा प्राधिकरण की यह तैयारी इस बार बाढ़ और जलभराव से राहत दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकती है.

इस बार बाढ़ से निपटने के प्राधिकरण ने पहले से ही सारी तैयारियों को पूरा कर लिया है और विभिन्न विभागों के साथ मिलकर बैठकें भी की हैं जिसमें सुरक्षा प्रबंधों को लेकर तमाम तैयारियों की जानकारी साझा की गई है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget