एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव नतीजों के 11 बजे तक के रुझान आए सामने, जानें- बीजेपी, सपा और बसपा का हाल

UP Nikay Chunav Results Live: यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर 11 बजे तक के रुझान सामने आ गए हैं. यूपी की 17 मेयर सीटों में से बीजेपी 15, बसपा 1 और AIMIM 1 सीट पर आगे है.

UP Nikay Chunav Results Live: यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर 11 बजे तक के रुझान सामने आ गए हैं. अब तक यूपी की सभी 17 मेयर सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है. बीजेपी 17 में से 15 सीटों पर आगे चल रही हैं, बसपा एक सीट और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम का भी एक मेयर सीट पर आगे चल रहा है. वहीं अब तक के रुझानों में सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी को लगा है, जिसे एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है.

यूपी में सहारनपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर मेयर सीट पर बीजेबी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि आगरा में बसपा प्रत्याशी लता वाल्मिकि सबसे आगे चल रही है. यहां पर बसपा प्रत्याशी ने बड़ी बढ़त बनाए हुई है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नतीजे मेरठ की मेयर सीट पर देखने को मिल रहे हैं जहां असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने सबको हैरान कर दिया है. ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार मेरठ सीट पर आगे चल रहे हैं. इस सीट पर उन्होंने बीजेपी और सपा दोनों को पछाड़ दिया है.

मेरठ में AIMIM के प्रत्याशी आगे

इससे पहले मेरठ में सपा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था लेकिन 11 बजे तक बड़ा बदलाव देखने को मिला और ओवैसी के प्रत्याशी बीजेपी-सपा को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए. प्रयागराज और अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी बड़े अंतर के साथ आगे निकल गई है. 

स्वार और छानबे उपचुनाव पर अपडेट

वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका की 199 सीटों में से 146 सीटों पर अब तक जो रुझान सामने आए हैं उनमें बीजेपी 61, सपा 31, बसपा 17 कांग्रेस 2 और अन्य 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं. जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 544 पदों में से 285 के रुझान सामने आए हैं जिनमें बीजेपी 92, सपा 62, बसपा 29, कांग्रेस 4 और अन्य 98 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

वहीं अगर यूपी की दो विधानसभा स्वार और छानबे सीट पर हुए उपचुनाव की बात की जाए तो यहां की स्वार सीट पर अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी करीब 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि छानबे में लगातार समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल बढ़त बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने किया बड़ा उलटफेर, AIMIM दे सकती है सपा-बीजेपी को तगड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget