एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: अयोध्या में बीजेपी को मिला भगवान राम का आशीर्वाद, मेयर सीट पर गिरीश पति त्रिपाठी जीते

UP Nikay Chunav Results Live: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस बीच अयोध्या से बीजेपी के लिए बड़ी खबर आ रही है. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी जीत गए हैं.

UP Nikay Chunav Results Live: यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं. यूपी निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी (BJP) की आंधी देखने को मिल रही है, सभी नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है, वहीं राम नगरी अयोध्या (Ayodhya Mayor Seat) में बीजेपी पर भगवान राम ने अपने पूरा आशीर्वाद बरसा दिया है. अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी (Girish Pati Tripathi) ने 34 हजार वोटों से जीत हासिल की है. 

अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी ने बड़े अंतर से जीत हासिल दर्ज कर ली है. इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हरा दिया है. गिरीश पति त्रिपाठी ने वोटों की गिनती के शुरुआती दौर से ही लगातार बढ़त बनाई हुई थी, पहले राउंड से ही वो सपा प्रत्यासी का पछाड़ते हुए आगे निकल गए, इसके बाद हर राउंड के साथ बीजेपी की जीत का अंतर बढ़ता चला गया और सपा पिछड़ते चली गई. 

अयोध्या मेयर सीट पर बीजेपी की जीत

अयोध्या मेयर सीट को बीजेपी के गिरीश पति त्रिपाठी 34 हजार वोटों के अंतर से जीत गए है. दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के आशीष पांडे रहे. वहीं तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर कांग्रेस पार्टी रही है. बीजेपी ने पहले राउंड की गिनती के साथ ही बढ़त बनाना शुरू कर दिया था. इसके बाद जैसे-जैसे वोटों की गिनती होती चली गई बीजेपी की जीत का अंतर भी बढ़ता चला गया. छठे राउंड की काउंटिंग तक बीजेपी और सपा के बीच वोटों का दोगुना अंतर हो गया, जिसके बाद भी लगातार गिरीश पति त्रिपाठी आगे चलते रहे.  

दरअसल साल 2017 में अयोध्या नगर निगम बना था. पहले चुनाव में भी बीजेपी के ऋषिकेश उपाध्याय ने मेयर सीट पर जीत हासिल की थी. पिछले चुनावों बीजेपी को यहां 44642 मत मिले थे, लेकिन इस बार बीजेपी को 60125 वोट मिले हैं जो पिछली बार से काफी ज्यादा है. यानी इस बार निगम में बीजेपी को वोटरों में भी इजाफा हुआ है. 

यूपी निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. बीजेपी नगर निगम की सभी 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Assembly Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से अखिलेश यादव गदगद, जानें क्या दी पहली प्रतिक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget