एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: निकाय चुनाव में सपा-बसपा के इतने फीसद प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त, बीजेपी का आंकड़ा कर देगा हैरान

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी समेत सपा, बसपा, कांग्रेस सभी बड़े राजनीतिक दल पूरे दम के साथ चुनावी मैदान में उतरने का दावा कर रहे थे, लेकिन नतीजे आए तो पैरों से जमीन खिसक गई.

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसके बाद अब सभी पार्टियों की स्ठिति एकदम साफ हो गई है. इन चुनावों में बीजेपी (BJP) ने जबरदस्त जीत हासिल की है, जिसे लेकर पार्टी बेहद खुश है और बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत के बावजूद बीजेपी के 34 फीसद प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएं. यही नहीं खुद को यूपी की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली सपा और बसपा का भी बुरा हाल है. 

यूपी निकाय चुनाव में इस बार 17 मेयर पद, पालिका परिषद अध्यक्ष के 199, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 544 सीटों पर चुनाव हुआ था. लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगाई हुई थी, बीजेपी, सपा, बसपा समेत सभी बड़े राजनीतिक दल पूरे दम के साथ चुनावी मैदान में उतरने का दावा कर रहे थे, लेकिन जब चुनावी नतीजे आए तो सपा-बसपा के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. बीजेपी ने सभी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया और निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की. 

जमानत जब्त कराने में सपा-बसपा आगे

निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बावजूद पार्टी के 34.27 फीसद प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. वहीं समाजवादी पार्टी और बसपा के आकंड़े तो बेहद शर्मनाक हैं. निकाय चुनाव में सपा के 48.62 फीसदी तो बसपा के 64.22 फ़ीसदी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके. कांग्रेस की बात की जाए तो पार्टी के 78.33 फ़ीसदी, आम आदमी पार्टी के 88.13 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत ज़ब्त हो गई.

कितने प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

निकाय चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 10,814 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिसमें से 3706 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा पाए. इसी तरह सपा के 5,232 उम्मीदवारों में से 2,544, बसपा के 3785 प्रत्याशियों में 2431 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस के 2994 उम्मीदवारों में से 2345 प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई तो आम आदमी पार्टी ने 2445 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे जिनमें से 2155 की जमानत जब्त हुई. वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के 712 उम्मीदवारों में से 527 की जमानत जब्त हुई है.

निकाय चुनाव में 58 पार्टियों के 27745 उम्मीदवार थे इनमें से 15012 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई. आपको बता दें कि जब किसी उम्मीदवार को सीट पर पड़े कुल वैध मतों का एक बटे 6 यानी 16.66 फ़ीसदी वोट हासिल नहीं होता तब उस प्रत्याशी की जमानत को जब्त कर लिया जाता है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में सपा की हार के बावजूद अखिलेश यादव क्यों हैं खुश? आंकड़ों से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget