एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी का गोरखपुर को बड़ा तोहफा, 2024 को लेकर किया ये दावा

Gorakhpur News: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि नगर निकाय चुनाव में कमल का परचम फहराएंगे और लोकसभा चुनाव में कमल ही कमल दिखाई देगा.

CM Yogi Adityanath in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 1,046 करोड़ रुपये की 258 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज कोई गुंडा बहन-बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है. किसी व्यापारी की संपत्ति और गरीब की संपत्ति पर कोई गुंडा कब्जा नहीं कर सकता है. कोई ऐसा दुस्साहस करेगा तो उसे ऐसा परिणाम भुगतना होगा कि उसकी आने वाली पीढ़ियों को अपराध करने में सोचना होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि जाति की राजनीति से ऊपर उठकर लोगों ने सोचा तो उसका लाभ लोगों को मिला. जाति की राजनीति करने वालों ने आजादी के बाद से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया. जनता का शोषण किया गया. हम 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने जा रहे हैं. आज गोरखपुर में चारों ओर विकास दिख रहा है. एक नया गोरखपुर उभरकर सामने आ रहा है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ ताल पर फिल्मों की शूटिंग हो रही है. पहले भी संभावनाएं थी लेकिन सोच की कमी थी. पहले उद्योग बन्द होते थे. आज यही फर्टिलाइजर कारखाना चल रहा है. यहां सैनिक स्कूल बन रहा है. एसएसबी का मुख्यालय भी है.

गोरखपुर के लोग विकास चाहते हैं- योगी
योगी ने कहा कि 1046 करोड़ की परियोजनाओं में कई सुविधाएं मिलेंगी. इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल से जुड़ी परियोजनाएं भी हैं. 2017 से पहले खनन माफिया, भू-माफिया और अन्य तरह के माफियाओं को पनपाया जाता था. आज ऐसे माफिया नहीं मिलेंगे.

Watch: BJP विधायक और शिवपाल यादव में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल होने पर सपा नेता का बड़ा दावा

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर के लोग विकास चाहते हैं. नगर निकाय चुनाव में भी इस तरह की सोच होनी चाहिए, कमल निशान के साथ जो भी मैदान में खड़ा होगा उसका साथ देना है. नगर निकाय में कमल का परचम फहराएंगे और लोकसभा चुनाव में कमल ही कमल दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल, पिपराइच चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय, एम्स और हर क्षेत्र में बहुत कुछ नया हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget