एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में बीजेपी को झटका? निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में आया ये बड़ा संगठन

Ayodhya Nikay Chunav 2023: अयोध्या में बीजेपी ने अपने मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काटकर उनकी जगह गिरीश पति त्रिपाठी को टिकट दिया है. अब पार्टी के लिए अयोध्या में नई मुश्किल खड़ी हो गई है.

Ayodhya Nagar Nikay Chunav 2023: अयोध्या निकाय चुनाव में बीजेपी के लिए एक मुश्किल सामने गई है, यहां पर निर्दलीय मेयर प्रत्याशी अनिता पाठक के समर्थन में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल आ गया है. व्यापार मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी अनीता पाठक के चुनाव निशान शंख के समर्थन की घोषणा की है. प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने समर्थन का एलान किया है.

यूपी युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि हम लोग का प्रयास रहेगा कि अनीता पाठक मेयर बनें. क्योंकि इनके जीतने से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स माफ होगा और सड़कें साफ सुथरा होंगी. हम सब का पूरा प्रयास रहेगा कि अनीता पाठक जिन का चुनाव निशान शंख है. उनको जिताएं इसके लिए आज से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है.

बीजेपी के बागी नेता शरद पाठक बाबा की पत्नी हैं अनीता पाठक

बीजेपी से बागी नेता शरद पाठक बाबा की पत्नी हैं अनीता पाठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शरद पाठक बाबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने हमारी पत्नी अनीता पाठक को समर्थन दिया है. निर्दलीय प्रत्याशी अनीता पाठक को समर्थन करने वालों में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुदीप जयसवाल, नीरज पाठक, राजीव गुप्ता, बबलू गुप्ता, भुवनेश्वर, आशुतोष अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, दिनेश पंडित, रमेश पाठक आदि शामिल हैं.

बीजेपी ने मौजूदा मेयर का काटा है टिकट

बता दें कि अयोध्या में बीजेपी ने अपने मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काटकर उनकी जगह गिरीश पति त्रिपाठी को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी के बागी नेता शरद पाठक की बगावत की चर्चा तेज है और इसी बीच सपा के मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे ने दावा किया है कि जो तमाम पुराने कार्यकर्ता थे उनको टिकट नहीं मिला जिसकी वजह से नाराजगी है.

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी बोले- पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है पहले का दंगा प्रदेश, अब कांवड़ यात्रा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
Basti News: CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट
CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget