एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 11 मई को 38 जिलों में मतदान, 13 मई को आएंगे नतीजे

UP Nikay Chunav 2023 Date: 7 नगर निगमों मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहॉपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन हेतु 6111 मतदान स्थल एवं 1798 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

UP Nikay Chunav 2023: उत्‍तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार मंगलवार शाम को थम गया, लेकिन इसके पहले राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं ने अगले साल होने वाले संसदीय चुनाव से पहले नगर पालिकाओं में बढ़त हासिल करने के लिए मतदान वाले क्षेत्रों का दौरा किया.

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन 38 जिलों में 11 मई को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कराया जाएगा. दूसरे चरण में अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस माह दो चरणों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के आंकलन की कसौटी माना जा रहा है.

इन मेयर सीटों पर होगा मतदान

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या जिलों के मतदाता महापौर चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे. शाहजहांपुर के लोग अपना पहला महापौर चुनने के लिए मतदान करेंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने एक बयान में बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों के पार्षद के 581 पद के लिए 3840 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

मनोज कुमार ने कहा कि इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2520 सदस्यों के लिए 13315 उम्मीदवार मैदान में हैं. नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2942 उम्मीदवार तथा नगर पंचायतों के 3459 सदस्यों के पद के लिए 17997 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सात नगर निगमों-मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, शाहजहॉपुर, अलीगढ़, कानपुर नगर एवं अयोध्या में महापौर एवं पार्षदों के निर्वाचन हेतु 6111 मतदान स्थल एवं 1798 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 39,69,294 पुरुष एवं 34,57,512 महिला मतदाता अपना वोट देंगे. इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों में 8198 मतदान स्थल तथा 2537 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. कुमार ने बताया कि 268 नगर पंचायतों एवं 3495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5309 मतदान स्थल एवं 2043 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

कुमार ने बताया कि 11 मई को प्रदेश के 38 जनपदों मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही में मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- 'बीजेपी ने बजट लूटकर सब बर्बाद कर दिया'   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget