एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या नगर निगम चुनाव में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे बागी? जीत नहीं है आसान

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी के बागी प्रत्याशी शरद पाठक बाबा ने कहा कि यह बगावत की जंग नहीं है, न मैं मोदी को छोड़ रहा हूं. मैं अब भी बीजेपी, सीएम योगी और मोदी के साथ हूं.

UP Nikay Chunav 2023 Date: अयोध्या नगर निगम चुनाव में बागी बीजेपी (BJP) के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. हालांकि, ये बागी भी दावा कर रहे हैं कि वह योगी और मोदी और बीजेपी के साथ हैं. इसके साथ ही वह सवाल खड़ा करते हैं कि 2017 के पहले कांग्रेस (Congress) में रहने वाले जिस प्रत्याशी को अयोध्या नगर निगम (Ayodhya Municipal Corporation) मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है. वह पहले कांग्रेस में रहते हुए बीजेपी को गाली देता था. ऐसे में आखिर बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर ऐसे व्यक्ति को टिकट देने की क्या वजह है.

दलबदलू को टिकट देने से नाराज प्रत्याशी को जनता से उम्मीद है. उनका कहना है कि इसका जवाब जनता देगी. इसके साथ ही बीजेपी के बागियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाकायदा ऐलान किया कि उन्हें कमल का सिंबल भले न मिला हो, लेकिन वह भगवा झंडा लेकर चुनाव लड़ेंगे. अगर ऐसा हुआ, तो कमल के सामने भगवा चुनौती के रूप में खड़ा दिखाई देगा. 

बगावत के बाद भी बताया बीजेपी का सिपाही

टिकट मिलने के पहले ही बीजेपी से मेयर पद के लिए अपनी पत्नी अनीता पाठक के नाम से नामांकन कर चुके शरद पाठक बाबा ने बाकायदा बीजेपी के ही उन पार्षद उम्मीदवारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिनको बीजेपी से टिकट नहीं मिला है. हालांकि, सभी यह कहते हुए दिखाई दिए कि वह पीएम मोदी, सीएम योगी और बीजेपी के साथ है. 

पार्टी की छवि हो रही है धूमिल 

बीजेपी के बागी प्रत्याशी शरद पाठक बाबा ने कहा कि यह बगावत की जंग नहीं है, न मैं मोदी को छोड़ रहा हूं. मैं अब भी बीजेपी, सीएम योगी और मोदी के साथ हूं. लेकिन यहां के स्थानीय नेताओं के कृत्यों का विरोध करने का हमारा फर्ज बनता है. अगर परिवार में कहीं गड़बड़ी होती है, तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. वह आवाज उठा कर के मैं अपने अभिभावकों के पास पहुंचा रहा हूं, ताकि हमारी अभिभावक जाने कि यहां पर क्या हो रहा है. यहां जो कुछ भी हो रहा है, इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है. 

बीजेपी को अपनों से हो सकता है नुकसान

इन सभी की सबसे बड़ी शिकायत अयोध्या के मेयर प्रत्याशी घोषित किए गए गिरीश पति त्रिपाठी को लेकर है, जो 2017 तक कांग्रेस पार्टी के सक्रिय मेंबर थे. इसके बाद बीजेपी में शामिल हुए. अब टिकट न मिलने से नाराज प्रत्याशी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जो 2017 तक बीजेपी को गाली देता था, ऐसी कौन सी मजबूरी रही है कि ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया. इसीलिए अब पार्षद पद के ऐसे प्रत्याशी जिनको बीजेपी से टिकट नहीं मिला, उनके साथ बैठक करके नई रणनीति बनाई जा रही है और अगर यह रणनीति सफल रही, तो बीजेपी को अपनों से ही नुकसान होना तय है.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: क्या बनेगी विपक्षी गठबंधन पर बात? अखिलेश यादव ने लालू यादव से की मुलाकात, बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget