एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: वैश्य समाज के वोट बैंक को साधने के लिए बीजेपी ने बनाई नई रणनीति, नंद गोपाल नंदी का सपा को साफ संदेश

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने औरैया नगर पालिका सीट पर जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि जनता ने मू़ड पहले ही बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का बना लिया है.

UP Nikay Chunav 2023: इस बार औरैया नगर पालिका सीट पर कब्जा जमाने की कवायद में लगी बीजेपी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रही है. रोजाना एक के बाद एक बड़े मंत्रियों की जनसभाएं देखने को मिल रही हैं. औरैया नगर पालिका की सीट ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशियों के हाथों में रही है. इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के साथ साथ सपा और बीजेपी की जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा ने वैश्य नेता को मैदान में उतारा है.

मंत्री नंद गोपाल नंदी को बीजेपी ने क्यों भेजा?

बीजेपी ने ब्राह्मण पर दांव लगाया है. निर्दलीय प्रत्याशी भी ब्राह्मण है. निर्दलीय से सपा और बीजेपी को सीधी टक्कर मिल रही है. सपा के वैश्य प्रत्याशी अनूप गुप्ता का पलड़ा भारी देख बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को औरैया भेजा. मंत्री नंद गोपाल नंदी वैश्य  समाज से आते हैं. उन्होंने वैश्य समाज और व्यापारियों को रिझाने की कोशिश की. शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने तहसील से बाजार तक रोड शो भी निकाला. औरैया नगर पालिका सीट पर 35 हजार वोटर हैं. वैश्य और ब्राह्मण वोट अधिक है.

नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हुआ रोचक

बीजेपी ने ब्राह्मण प्रत्याशी राजकुमार दुबे को टिकट दिया है. सपा से 3 बार नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके अनूप गुप्ता को टिकट मिला है. चुनाव का हर बार रुख मोड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी भी ब्राह्मण चेहरे के रूप में टक्कर दे रहे हैं. दोनों दलों का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार लालजी शुक्ला से है. दो ब्राह्मण चेहरे होने की वजह से औरैया सीट बीजेपी के लिए मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं. बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में उतरे मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि कैसे बीजेपी सरकार में गुंडा राज खत्म हुआ.

उन्होंने विश्वास दिलाया कि आप ट्रिपल इंजन की सरकार बनवा दीजिए, विकास कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी. ऐसे में मंत्री नंद गोपाल नंदी के आने से बीजेपी को कितना फायदा होता है, आगे पता चलेगा. 
औरैया नगर पालिका अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने वैश्य समाज के साथ होने का दावा किया. बीजेपी से किसी के आने पर कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं है. आज औरैया में बदलाव की आंधी चल रही है. बदलाव में औरैया की जनता मुझे देख रही है और नगर पालिका का अध्यक्ष बनाने जा रही है. इसलिए हड़बड़ाहट में वरिष्ठ नेताओं को बुलाया जा रहा है लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. 

बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार दुबे अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि नगर पालिका का चुनाव ठीक चल रहा है. जनता का मूड पहले ही बीजेपी को वोट देने का हो चुका है. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के आने से वोट बैंक में और इजाफा हुआ है . चुनाव जाति समाज को देखकर नहीं हो रहा है. पार्टी के हिसाब से हो रहा है. लोग बीजेपी की नीतियों से प्रभावित हैं. पार्टी की तरफ से किए गए विकास कार्यो को जान रहे हैं. इसलिए इस बार का चुनाव बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बसपा कांग्रेस के बीच चल रहा है किसी जाति विशेष को लेकर नहीं. मंत्री नंद गोपाल नंदी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का दावा करते हुए बीजेपी की नीतियों को जनता के बीच जा कर समझा रहे हैं.

सपा सरकार में नौकरी की लगती थी बोली 

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नौकरियों पर बोली लगा करती थी. सपा सरकार के वक्त यादव होने पर नौकरी में 5 लाख की बोली लगती थी. सैफई इटावा का प्रत्याशी होने पर नौकरी के लिए बोली नहीं बल्कि फ्री में काम हो जाता था. सैफई से  बाहर का होने पर पांच लाख, पिछड़ा वर्ग से होने पर 10 लाख और अनुसूचित जाति का होने पर 15 लाख का दाम लगता था. बसपा सरकार में भी दलितों को छूट मिलती थी. बीजेपी में सबसे ज्यादा नौकरी लगी. सभी जाति, धर्म, मजहब के लोगों को नौकरी मिली. नंद गोपाल नंदी ने कहा कि हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनता देखने वाला हर व्यक्ति मोदी- योगी के साथ ही प्रचंड बहुमत से हमारे प्रत्याशी को जिताएगा. 

UP Politics: योगी के मंत्री नंद गोपाल नंदी की धमकी पर सपा ने लिए मजे, कहा- 'बुलडोजर से रहें सावधान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget