एक्सप्लोरर

Auraiya News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Auraiya News: औरैया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया. दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी, पति को उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था.

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले (Auraiya District) में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां दो महीने पहले हुई शादी की सजा पति को जान देकर चुकानी पड़ी. पुलिस ने खुलासा किया लापता पति की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि पत्नी और उसका प्रेमी ही था. इन पर आशिकी का भूत इस कदर चढ़ा कि दोनों ने मिलकर शख्स की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को हाईवे (Highway) किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया. परिजनों को जब उस पर शक हुआ तो दोनों भागने की फिराक में थे लेकिन वक्त रहते ही पुलिस (Auraiya Police) ने उन्हें धर दबोचा. 

पुलिस ने किया खुलासा
दरअसल पिछले दिनों औरैया कोतवाली में पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का सड़ा-गला शव हाईवे किनारे स्थित एक प्लॉट में मिला. वहीं गुमशुदा और गायब युवकों को लेकर जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक युवक के गायब होने की रिपोर्ट मिली जिसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क किया. मृतक युवक के भाई ने शव की शिनाख्त की, पता चला कि मृतक जालौन जिले के सिहरी माधौगढ़ का रहने वाला आसिफ था. परिजनों ने पहले ही मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या 
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी कहीं भागने की फिराक में है और मुरादगंज पुल के नीचे खड़े हैं. सूचना मिलते ही  प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम शहरवानों और उसके प्रेमी का नाम प्रदुम्न कुमार प्रजापति है. दोनों ने अपना जुर्म को स्वीकार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 17 जुलाई को आसिफ की गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी और फिर शव को सड़क के किनारे शव को फेंककर उसे झाडियों से ढक दिया.

पूछताछ ने किया हैरान करने वाला खुलासा

आसिफ की पत्नी शहरवानों ने बताया कि शादी से पहले से ही उसका प्रद्युम्न से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घरवालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ आसिश से शादी कर दी. एक दिन आसिफ को उसने प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया. जिसके बाद वो हमारे बीच बाधा बनने लगा था. इसलिए हम दोनों ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी. लेकिन जब आसिफ के परिजनों को भी उस पर शक होने लगा तो हम दोनों छिपकर कही भागने की योजना बना रहे थे. 

डिप्टी एसपी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. दोनों का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था और पति बीच में दीवार बना हुआ था जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- 

UP MLC Election 2022: यूपी एमएलसी चुनाव में कौन किस पर है भारी? जानिए- वोटिंग की प्रक्रिया और राजनीतिक समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget