एक्सप्लोरर

UP News: आवारा गोवंश की समस्या का स्थायी हल निकालेगी यूपी सरकार, चुनाव में उठा था मुद्दा

उत्तर प्रदेश के हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा आवारा (छुट्टा) गोवंशों का मुद्दा उछाला गया. जिसको लेकर योगी सरकार बेहद गंभीर है. इसके समाधान के लिए सरकार अलग अलग समाधान पर विचार कर रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हुए विधानसभा चुनावों (assembly elections) में सबसे ज्यादा आवारा (छुट्टा) गोवंशों (cows) का मुद्दा उछाला गया. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाने का भरसक प्रयास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनावी रैलियों (election rallies) में इस समस्या के समाधान के लिए आश्वासन देना पड़ा. लिहाजा इस मुद्दे पर विपक्ष को सफलता नहीं मिली.

समाधान को लेकर चल रहा है विचार
इस समस्या के स्थायी हल के प्रति योगी सरकार बेहद गंभीर है. समाधान को लेकर विचार चल रहा है. अन्य राज्यों के मॉडलों पर चर्चा हो रही है. हल तभी निकलेगा जब छुट्टा गोवंश के बाइप्रोडक्टस (सह उत्पाद) को स्थानीय जरूरतों के अनुसार उपयोगी बनाया जाय. इस बाबत खादी ग्रामोद्योग विभाग ने 5000 गोवंश को मानक मानते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा जनपद प्रयागराज की ग्राम सभा मन्दरदेह माफी में गोबर गैस प्लांट की स्थापना किये जाने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया गया है. अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो विभाग इसे पूरे प्रदेश में लागू करेगा.

UP Election Result 2022: अखिलेश यादव ने कहा, पोस्टल बैलेट में 51.5 फीसदी वोट सपा को मिले, इतनी सीटों पर जीत का किया दावा

गोबर गैस प्लांट की हो रही है स्थापना
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा प्रयागराज जिले की तहसील की ग्राम सभा मन्दरदेह माफी में गोबर गैस प्लान्ट की स्थापना कर रहा है. इसके तहत 0.573 हेक्टेयर भूमि पर गोबर गैस प्लान्ट बनाने के लिए भूमि का आवंटन बोर्ड के पक्ष हो चुका है. ग्राम सभा मन्दरदेह माफी एवं उसके पास के गांवों को जोड़कर लगभग 5000 गोवंश की उपलब्धता है . गोबर गैस प्लान्ट की स्थापना हेतु 0.573 हेक्टेयर भूमि का आवंटन बोर्ड के पक्ष में प्राप्त हो चुका है. ग्राम सभा मन्दरदेह माफी एवं उसके निकटस्थ गांवों को जोड़कर लगभग 5000 गोवंश की उपलब्धता है. प्रस्तावित गोबर गैस प्लान्ट से प्रतिदिन 720 क्यूविक मीटर गैस का उत्पादन होगा. गैस का उपयोग ईंधन के रूप में लगभग 637 परिवारों को प्राप्त होगा. जनरेटर के माध्यम से गैस से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन भी किया जाएगा , जिससे गांव में ग्रामीण क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे.

स्वदेशी गाय को किया जाए विरासत पशु घोषित 
इसके अलावा पशु चिकित्सा संघ ने छुट्टा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए कई सुझाव दिए हैं. संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है. गोवंश के गोबर व गोमूत्र की व्यावसायिक उत्पादों के रूप बिक्री हो. इसके लिए सहकारी समितियों के नेटवर्क का उपयोग किया जाए. हर ब्लॉक में एक आर्गेनिक विलेज स्थापित हो. वहां केवल गोबर, गोमूत्र आधारित खाद और पेस्टिसाइड उपयोग हो. स्वदेशी गाय को राजकीय विरासत पशु घोषित किया जाए. बछड़ा पैदा करने वाले सीमेन स्ट्रा के उपयोग को रोका जाए, इसके लिए ब्रीडिंग एक्ट बनाया जाए. गोवंश की सही संख्या के लिए रीफेड चिप का उपयोग अनिवार्य किया जाए.

गोवंश के साथ किसानों की खेती को बचाना है बीजेपी का संकल्प
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड नवनीत सहगल का कहना है कि गोवंश के साथ किसानों की खेती को बचाना उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार का संकल्प है. इस समस्या के स्थाई हल के बाबत बतौर पायलट प्रोजेक्ट बोर्ड ने यह पहल की है. यह गोवंश और खेती की सुरक्षा के साथ स्वच्छ एवं स्वास्थ्य भारत में भी मददगार बनेगी.

यह भी पढ़ें-

Kanshi Ram Birth Anniversary: यूपी चुनाव में मिली BSP की हार ने कांशीराम की जयंती को भी किया फीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget