एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के रामपुर चौकी क्षेत्र में कल रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Lakhimpur Kheri Encounter: लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के रामपुर चौकी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और रामपुर चौकी प्रभारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर चौकी क्षेत्र में पनगी खुर्द पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, वहीं दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
बता दें कि मुखबिर से सूचना मिली की रामापुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पनगी खुर्द के पास मौजूद कुछ बदमाश किसी आपराधिक घटना को वारदात देने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व चौकी प्रभारी रामापुर मौके पर पहुंच गए. पुलिस को देख बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश इमरान उर्फ कालिया के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा.

जबकि दूसरा बदमाश इमरान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वही तीसरा बदमाश समीउल्ला रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की.

एक बदमाश मुठभेड़ में हुआ घायल
घटना की जानकारी देते हुए एएसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश इमरान उर्फ कालिया जनपद सीतापुर के तंबौर का निवासी है. वहीं दूसरा साथी का नाम भी इमरान है, वह भी तंबौर का रहने वाला है, जबकि फरार हुआ समीउल्लाह सीतापुर से लहरपुर का निवासी है. तीनों बदमाशों पर जनपद खीरी सहित सीतापुर व बहराइच में भी लूट व चोरी के मुकदमें पंजीकृत हैं.

उन्होंने बताया कि यह तीनों शातिर अपराधी है. जो कई दिनों से यह लोग फरार चल रहे थे. बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं. वहीं फरार बदमाश को पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है, साथ ही इन अपराधियों का अन्य आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

UP News: राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

UP News: अखिलेश यादव के बाद अब मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाये ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget