एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में होर्डिंग, लिखा- 'त्यागियों का गांव है बीजेपी नेताओं का आना मना'

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में मुजफ्फरनगर के गांव के बाहर एक होर्डिंग लगा दी गई है जिस पर लिखा है "ये त्यागियों का गांव हैं जहां बीजेपी नेताओं का आना निषेध है." 

Shrikant Tyagi Case: नोएडा (Noida) के चर्चित श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) मामले को लेकर अब त्यागी समाज (Tyagi) एक जुट होकर विरोध जता रहा है. श्रीकांत त्यागी के पक्ष में जगह-जगह मीटिंगों का सिलसिला चल रहा है. मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक गांव के बाहर तो बीजेपी (BJP) नेताओं के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का होर्डिंग तक लगा दिया गया है. इस होर्डिंग पर लिखा है कि ये त्यागियों का गांव हैं जहां बीजेपी नेताओं का आना निषेध है. 

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आया त्यागी समाज
मुजफ्फरनगर में स्थित गांव सोहंजनी तगान त्यागी समाज का बहुसंख्यक गांव है. जहां त्यागी समाज ने गांव के बाहर एक बैनर लगाया गया है. जिसमें लिखा गया है कि यह एक ऐतिहासिक त्यागियो का गांव है. बीजेपी नेताओं का इस गांव में प्रवेश बंद है. बायकॉट बीजेपी, हम सब की भूल कमल का फूल. गांव के लोगों को कहना है कि हम श्रीकांत त्यागी को तो नहीं जानते लेकिन वह त्यागी है इसलिए हम उसके साथ खड़े हैं. वह हमारे समाज का आदमी है. 

ग्रामीणों ने दी ये दलील
इस गांव के रहने वाले बिट्टू त्यागी ने कहा कि हम श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हैं. हमारे समाज को अपमानित किया जा रहा है. एक सांसद और दूसरा सपा का एमएलसी सुनील साजन वह हमारे समाज को बदनाम कर रहे हैं. श्रीकांत त्यागी की पत्नी का भी अपमान किया जा रहा है और जो वीडियो दिखा रहे हैं वह आधी है. हम सरकार से मांग करते हैं इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए. सरकार द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है. सब सांसद जी के कहने से हो रही है क्या सब कुछ सांसद जी के कहने से ही होगा पब्लिक का कोई अधिकार नहीं है. 

बीजेपी सांसद महेश शर्मा पर नाराजगी
वहीं एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि नोएडा के सांसद महेश शर्मा जी द्वारा श्रीकांत त्यागी को अपशब्द कहा गया और एक महिला को भी उनके इशारे पर प्रताड़ित किया जा रहा है. नोएडा के पुलिस कमिश्नर के साथ भी गाली गलौज की गई थी सांसद के द्वारा श्रीकांत त्यागी के प्रति एकदम कार्रवाई हुई जो सांसद ने समाज के बारे में अपशब्द कहा है उनके ऊपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जो हमारे यहां के प्रतिनिधि हैं उनसे हमारी कोई लड़ाई नहीं है हम सिर्फ बीजेपी की खिलाफत कर रहे हैं. 

UP DElEd Result 2022: यूपी डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, पहले सेमेस्टर में सिर्फ 37 फीसदी हुए पास

सपा नेता सुनील साजन पर भी कार्रवाई की मांग
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने सपा एमएलसी सुनील साजन द्वारा भी त्यागी समाज को गुंडा कहने, त्यागी समाज में महिलाओं की इज्जत नहीं है बीजेपी के अंदर जितने त्यागी है औरतों का सम्मान नहीं करते हैं जैसे बयान पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की. अगर कार्रवाई नहीं होती तो हमारे गांव में चाहे कोई जनप्रतिनिधि सपा, लोकदल या बीजेपी का हो, हम नहीं चाहते कि हमारे गांव में आए. हम चाहते हैं सांसद महेश शर्मा व सपा एमएलसी सुनील साजन के खिलाफ भी कार्रवाई हो. 

ये भी पढ़ें- 

Azadi Ka Amrit Mahotsav: लखनऊ के इन 12 सिनेमा घरों में फ्री में दिखाई जाएंगी फिल्में, जानें कैसे मिलेगी सीट और क्या है टाइमिंग?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget