एक्सप्लोरर

UP News: 'हैंडवॉश डे' पर श्रावस्ती ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 439397 लोगों ने धोए हाथ

Shravasti News: श्रावस्ती में सामूहिक रूप से हाथ धुलने को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यहां एक साथ चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने हैंडवॉश किया. इसमें स्कूली छात्र, ग्रामीण व कर्मचारी शामिल रहे.

Shravasti News: यूपी में सामूहिक रूप से हाथ धुलने को लेकर श्रावस्ती जनपद ने विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया है. गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने हैंडवॉश (Hand Wash) किया. इसमें स्कूली छात्र, ग्रामीण व कर्मचारी शामिल रहे. इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book Of World Record) ने इसे दर्ज करते हुए प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किया है.

एकसाथ 4,39,397 लोगों ने धोए हाथ 
श्रावस्ती जनपद ने हैंड वॉश डे के मौके पर दुनिया में अपना परचम लहराया है. यह दुनिया का एक ऐसा जिला है जहां पर 4 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ हैंडवाश किया है. श्रावस्ती जिले की आबादी मात्र 12 लाख है. शिक्षा का स्तर 46 प्रतिशत ही है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता सबसे अधिक है इसलिए गांधी जयंती पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित हाथ धोने  में जिले ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. ये कार्य गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है. इस पूरे मुहिम में चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने भाग लिया. इसमेंं छह से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल रहे. इन लोगों ने एक साथ हाथ धोए.

Uttarakhand Politics: 'बड़ा दिल दिखा नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें प्रेमचंद अग्रवाल', भर्ती घोटाले पर हरक सिंह रावत की मांग

श्रावस्ती में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि इस मुहिम में जनपद के सभी  विभाग शामिल रहे. इसमें कार्यालय से लेकर फील्ड तक में लोगों ने सुबह नौ बजे से 10 बजे के मध्य हिस्सा लिया. इस मौके पर DM ने बताया कि श्रावस्ती ने सामूहिक रूप से हैंड वॉश करके विश्व कीर्तिमान बनाया है. इससे पूर्व सामूहिक रूप से हाथ धुलने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 37809 लोगों का है जो नाइजीरिया सरकार द्वारा 14 अक्टूबर 2011 को बनाया गया था. 

इस बार श्रावस्ती ने गांधी जयंती पर ही 4,39,397 का रिकॉर्ड दर्ज कराया है. यह रिकॉर्ड जनवरी 2023 में प्रकाशित होने वाले अंक में रहेगा. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद जनपद वासियों में खुशी का माहौल है जिससे इनके हौसले और भी बुलंद होंगे.

ये भी पढ़ें- 

Mulayam Singh Yadav Health: पीएम मोदी ने फोन कर जाना मुलायम सिंह यादव का हाल, सीएम योगी ने भी की अखिलेश यादव से बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget