एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता उदयवीर सिंह पर शिवपाल सिंह यादव ने किया पलटवार, कहा- ये बहुत छोटे लोग हैं

Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता उदयवीर सिंह पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये लोग बहुत छोटे हैं हमसे ही राजनीति सीखे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने वही कहा था जो दिखाई दे रहा था.

Shivpal Singh Yadav Comment On Udayveer Singh: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और जसवंत नगर सीट से विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने सपा नेता उदयवीर सिंह (Udayveer Singh) पर पलटवार किया है. शिवपाल यादव ने उदयवीर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोग बहुत छोटे हैं. इनको तो हमने ही सिखाया है. उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे साथ तो सीखे है और सिखाया है मैंने, हमने हमेशा जनता की लड़ाई को लड़ा है इसके साथ ही उन्होंने 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और प्रदेशवासियो से पंद्रह अगस्त पर राष्ट्रीय पर्व मनाने और घर घर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया. 

शिवपाल यादव का सपा पर वार

दरअसल ये शिवपाल सिंह यादव और उदयवीर सिंह के बीच ये जुबानी जंग रामगोपाल यादव की सीएम योगी से मुलाकात को लेकर छिड़ी हुई है. बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने एटा के पूर्व सपा विधायक और उनके परिवार पर उत्पीड़न को रोकने की मांग की थी, जिसपर निशाना साधते हुए शिवपाल ने ट्वीट किया कि "न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है? आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम...और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नहीं?" जिसका जवाब देते हुए सपा नेता उदयवीर ने कहा जब भी मौका आया पार्टी ने इसका भी विरोध किया है. 

Congress Protest: 'रामभक्तों के अपमान के लिए देश से माफी मांगें', काले कपड़े में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले CM योगी

उदयवीर सिंह को दिया करारा जवाब

शुक्रवार को जब पत्रकारों ने शिवपाल सिंह यादव के इस ट्वीट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "मैंने गलत क्या लिखा है जो देख रहा हूं वही लिखा है" वहीं जब उनसे सपा नेता उदयवीर सिंह पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बहुत छोटे लोग हैं मैं इन पर बात भी नहीं करना चाहता. मेरे साथ रहकर यह सब सीखे हैं. 

शिवपाल यादव ने बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान का भी समर्थन किया और कहा कि ये राष्ट्रीय पर्व है. हर एक देशवासी एवं प्रदेश वासी को मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को लगाने का काम करें. उन्होंने कहा कि हम तो पिछले 22 साल से तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज अपने-अपने घरों में पहुंचाने का काम करें. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget