एक्सप्लोरर

Sambhal: संभल में दो पक्षों के बीच कहासुनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

Sambhal News:  उत्तर प्रदेश के संभल में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एक युवक की मौत हो गई. मामूली सी बात पर हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

Sambhal News:  उत्तर प्रदेश के संभल में दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में एक युवक की मौत हो गई. घटना संभल के चौधरी सराय इलाके की है जहां एक शख्स की मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. दरअसल सरवर के फुफेरे भाई आबिद की भोला नाम के शख्स से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद सरवर ने दोनों से झगड़ा करने से मना किया. कहासुनी बढ़ने पर भोला के और साथी भी वहां आ गए और फिर विवाद बढ़ गया. 

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में हत्या

खबर के मुताबिक जब सरवर और भोला के साथियों के बीच कहासुनी बढ़ी तो आसपास के लोगों ने भोला और आबिद को तो घर भेज दिया, लेकिन भोला के साथियों ने सरवर के साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक हमलावर ने सरवर की छाती पर बैठकर सीने पर घूसें से वार किया, वहीं दो-तीन आरोपी उसे घेरे रहे. दबंगों ने लात घूसों के साथ उसकी इतनी पिटाई की कि वो बेसुध हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. सरवर के दम तोड़ने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस वारदात की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों की तहरीर पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. 

एक आरोपी को हिरासत में लिया

चक्रेश मिश्रा (एसपी संभल) का कहना है कि दोनों युवकों का झगड़ा शराब के नशे में हुआ था, जिसके बाद नौबत मार-पीट तक पहुंच गई और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget