एक्सप्लोरर

यूपी में बाबर गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में था वॉन्टेड, पुलिस ने ऐसा दबोचा

UP News: पुलिस ने बताया कि आरोपी साजन और मृतक के बीच रंजिश वर्ष 2017 से चली आ रही थी. यह रंजिश जमीन विवाद को लेकर थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में वर्ष 2020 में दर्ज हत्या के एक चर्चित मामले में वांछित चल रहे आरोपी साजन उर्फ बाबर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के फुलनगर इलाके से हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे.

पुलिस के अनुसार, मामला FIR नंबर 482/2020 से जुड़ा है, जो गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में धारा 302, 307, 120B, 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ था. इस मामले में पीड़ित शगतनंद उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद से ही मुख्य आरोपी लट्ठू उर्फ बबर फरार था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी साजन और मृतक के बीच रंजिश वर्ष 2017 से चली आ रही थी. यह रंजिश जमीन विवाद को लेकर थी, जिसमें आरोपी की मां ललकी और मृतक के भाई शगतनंद के बीच तनातनी थी. आरोप है कि इसी विवाद के चलते ललकी ने अस्पताल में इलाज के दौरान ही अपने बेटे और देवर के बेटे शगतनंद की हत्या की साजिश रची थी. योजना के मुताबिक, 2020 में हत्या को अंजाम दिया गया.

कैसे हुआ खुलासा?
शादीबाद थाने में इस केस की तफ्तीश स्थानीय पुलिस कर रही थी. जांच में जैसे-जैसे सुराग मिलते गए, आरोपी की तलाश महाराष्ट्र तक पहुंची. इसके बाद एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया और एक संयुक्त टीम बनाई गई. फिर 8 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 1:05 बजे, आरोपी को ठाणे जिले के फुलनगर थाना क्षेत्र के कन्यालगंज इलाके से धर दबोचा गया.

पूछताछ में कबूला अपराध
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया. उसने बताया कि पारिवारिक विवाद और जमीन के झगड़े में उसका मन धीरे-धीरे बदले की भावना से भर गया था. उसने अपने पिता और चाचा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और आखिरकार 2020 में शगतनंद की गोली मारकर हत्या कर दी.

गिरफ्तारी की कार्रवाई में कौन-कौन रहा शामिल?
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक जयप्रकाश राय, मुख्य आरक्षी विनय कुमार, फुलनगर थाना पुलिस के साथ डीएसपी स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे. आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत फुलनगर थाने में दाखिल कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है.

उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और पुराने लंबित मामलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत लगातार कार्रवाई हो रही है. हत्या, गैंगवार, भूमाफिया और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में यूपी एसटीएफ ने कई बड़ी सफलता हासिल की है. यह गिरफ्तारी भी उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है.

यह कार्रवाई यह साबित करती है कि अपराधी कितना भी दूर क्यों न भागे, कानून के लंबे हाथ उसे पकड़ ही लेते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget