एक्सप्लोरर

UP News: सहारनपुर में हर्ष मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

दाबकी गुर्जर के 11वीं का छात्र हर्ष की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. दरअसल, हर्ष की हत्या नहीं की हुई बल्कि उसने हरिद्वार में आत्महत्या की थी.

Saharanpur News: सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दाबकी गुर्जर के 11वीं का छात्र हर्ष की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. दरअसल, हर्ष की हत्या नहीं की हुई बल्कि उसने हरिद्वार में आत्महत्या की थी. पुलिस टीम द्वारा 10 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें हर्ष अकेला नजर आ रहा है. आपको बता दे कि 27 मार्च को हर्ष का शव हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था. पिता ने हर्ष के दो दोस्त योगांश, विशांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. कल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लाइन में धरना भी दिया था.
हत्या नहीं हर्ष ने किया था सुसाइड
धरने के बाद अधिकारियों द्वारा मामले के खुलासे के लिए एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया. मामले की गहराई से जांच में पूरा मामला सुलझ गया कैमरों की फुटेज में भी मृतक हर्ष अकेला दिखाई दे रहा है. हर्ष के मोबाइल में पुलिस को उसकी हरिद्वार की सेल्फी भी मिली है. पुलिस ने उस ट्रेन के ड्राइवर से भी बात की है जिससे कट कर छात्र ने आत्महत्या की है. ड्राइवर ने बताया कि युवक पटरियों के बीचो बीच जा रहा था, वह हॉर्न देने पर भी नहीं हटा और ट्रेन के नीचे आ गया.

दोस्तों पर लगा था हत्या का आरोप
राजेश कुमार एसपी सिटी ने बताया कि 26 मार्च को गांव दाबकी गुर्जर के सुशील सैनी द्वारा अपने बेटे हर्ष सैनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई थी कि उनका लडका कक्षा 11 का छात्र था और घर निकलने के बाद से वापस नहीं आया. इस संबंध में पड़ताल शुरु की गई तो 27 मार्च को हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर थाना क्षेत्र की रेलवे पटरी पर हर्ष सैनी की डेडबॉडी मिली थी.

फिर सुशील सैनी द्वारा उनके बेटे के दो दोस्तों पर हत्या की आशंका के चलते मुकदमा दर्ज कराया गया, इस घटना की पूरी गहराई से जांच पड़ताल की गई तो पाया कि हर्ष सैनी सहारनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से अकेले निकला था जो सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से देखा गया. फिर हरिद्वार स्टेशन पर भी वो अकेले ही उतरा है उसके साथ कोई नहीं था.

ट्रेन चालक से भी बात की गई उन्होंने बताया कि ये लडका पटरी पर चल रहा था और लगातार ट्रेन का हार्न बजाया जा रहा था लेकिन वो नहीं हटा इससे प्रतीत होता है कि वो जान देने पर  आमदा था उनके द्वारा इसकी सूचना थाना ज्वालापुर दो दी गई थी. उसके स्कूल में साथ पढ़ने वाले बच्चों से भी इसके बारे में पूछताछ की गई, उसके मोबाइल चैट को देखकर पता चला है कि उसके नंबर भी कम आए थे और वो बंगाल की जाने की बात कर रहा था. जिन पर हत्या का आरोप लगा था उनकी मोबाईल लोकेशन भी चेक की गई थी, पूरी विवेचना में ये बाते सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें:

UP News: एटा के प्राइमरी स्कूल में कूड़ा उठाते दिखे बच्चे, बीएसए ने दिए जांच के निर्देश, जानिए पूरा मामला

UP News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, वाहन चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार ने दारोगा को मारी टक्कर, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget