एक्सप्लोरर

Raebareli: रायबरेली में घूस लेते उर्दू अनुवादक का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, केस दर्ज

Raebareli: उर्दू अनुवाद का घूस लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है. वीडियो में वो नोट गिनते हुए दिखाई दे रहा है. किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Raebareli News: यूपी सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद भी घूसखोरी का मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला रायबरेली (Raebareli) जनपद का है जहां पर घूस लेते हुए थाने के एक बाबू का वीडियो वायरल (Video Viral) हो गया है. जिसके बाद पुलिस (Police) महकमे में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो के सत्यता की जांच कराते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से बाबू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है इसके साथ ही उसे जेल भेजने की तैयारी भी विभाग द्वारा कर ली गई है. 

वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
खबर के मुताबिक आरोपी घूसखोर बाबू मजीद की बछरावां थाने में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनाती थी. वायरल वीडियो में पीड़ित को एक मामले में राहत देने के लिए उर्दू अनुवादक मजीद ने घूस की मांग की, वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित ने बाबू को घूस का पैसा दिया, जिसके बाद वो रुपयों को गिनते हुए दिखाई दे रहा है. तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये मामला जब पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के सामने आया तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए, जिसमें सत्यता पाए जाने के बाद आरोपी बाबू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

घूसखोरी के इस वीडियो पर पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर देखकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. अधीक्षक ने न केवल निलंबन की कार्रवाई की बल्कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आरोपी बाबू के खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेजने का सख्त निर्देश दे दिया है. 

पुलिस ने दर्ज किया घूसखोर बाबू पर मामला
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि बछरावां थाने के एक उर्दू अनुवादक का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो मेरे पास भेजा गया था. उसका संज्ञान लेते हुए मामले के सत्यता की जांच कराई गयी. जांच में सत्यता पाए जाने पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करके आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और उस पर अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है.  

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा परिवार में सुलह की खबरों पर ब्रेक! क्या अखिलेश नहीं माने चाचा शिवपाल सिंह यादव का संदेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget