एक्सप्लोरर

गला जकड़ा, चारपाई से घसीटा और फिर... यूपी के बहराइच में कुछ यूं 50 साल की महिला ने भेड़िये से बचाई अपनी जान

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक जारी है. बुधवार रात भी भेड़िए ने एक महिला पर हमला बोला. बड़ी मुश्किल से महिला की जान बची.

Bahraich News: उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में भेड़ियों का आंतक जारी है. अभी तक पांच आदमखोरों को पकड़ लिया गया है और छठवें की तलाश जारी है. इस बीच बुधवार रात भेड़िये ने एक वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया है. महिला इस हमले में घायल हो गई. बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

महिला की पहचान 50 वर्षीय पुष्पा देवी के तौर पर हुई है. अस्पताल में भर्ती पुष्पा का अभी इलाज चल रहा है. उनके दामाद दिनेश ने बताया कि यह घटना रात 10 बजे की है. तब पुष्पा सो रहीं थीं. दिनेश ने कहा कि बच्चों में से किसी ने दरवाजा खोला होगा और भेड़िया कहीं छिपा हुआ था. इसी दौरान भेड़िया आया और उनकी सास का गला पकड़ लिया. दिनेश ने बताया कि भेड़िए ने पुष्पा को चारपाई से भी घसीट लिया. उन्होंने कहा कि पुष्पा की चीख पुकार सुन कर परिजन आए और भेड़िये को खोजने के लिए उसकी ओर दौड़े. आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और फिर भेड़िया भाग गया. मैं मौके पर मौजूद नहीं था.

आठ लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर ड्रोन का इस्तेमाल कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. अभी तक पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है, एक भेड़िया बचा है, जिसे पकड़ने कोशिश की जा रही है. इससे पहले मंगलवार को जिले की महसी तहसील के दो गांवों में भेड़िये के संदिग्ध हमलों में दो और लड़कियां घायल हो गईं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार एक घटना मंगलवार देर रात मैकूपूरवा गांव में 11 साल की लड़की के साथ हुई जबकि दूसरा हमला भवानीपुर गांव में हुआ, जिसमें 10 साल की लड़की घायल हो गई. हालांकि ग्रामीणों का दावा है कि हमले भेड़ियों ने किए, लेकिन सरकारी  चिकित्सकों को संदेह है वे किसी अन्य जानवर के काटने से घायल हुई हैं. 

वन विभाग ने कहा कि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि क्षेत्र में ये नए हमले कि जानवर ने किए हैं। बहराइच में हाल में आदमखोर भेड़ियों के हमले के कई मामले सामने आए हैं। भेड़ियों के हमले में जुलाई के मध्य से आठ लोगों की मौत हुई है और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget