एक्सप्लोरर

Kanpur News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- 'व्यापारिक संगठनों का उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनना होना चाहिए'

UP News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि किसी भी व्यापारिक संगठन का उद्देश्य केवल कुछ लोगों के हित के लिए नहीं बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनने का होना चाहिए

Kanpur News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के कानपुर दौरे पर हैं. वहीं आज उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारिक संगठन का उद्देश्य केवल कुछ लोगों के हित के लिए कार्य करने का नहीं बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनने का होना चाहिए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को ‘मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश’ के 90 वें वर्ष के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश महिला सशक्तीकरण और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है.’’

'मिशन की सफलता के लिए सभी का सहयोग मिलना बहुत आवश्यक'

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘गंगा के किनारे स्थित होने के कारण कानपुर प्राचीन काल से ही उद्योग व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है. कानपुर की महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति और गंगा नदी के रूप में सुलभ यातायात के साधन को देखते हुए अंग्रेज सरकार ने भी यहां पर उद्योगों को बढ़ावा दिया जिससे इस शहर की पहचान‘मैंचेस्टर ऑफ द ईस्ट’ और ‘लेदर सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में बनी, लेकिन यही औद्योगिक विकास कानपुर और गंगा के प्रदूषण का प्रमुख कारण बन गया.’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत गंगा को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए प्रयत्नशील है, लेकिन इस मिशन की सफलता के लिए सभी का सहयोग मिलना बहुत आवश्यक है इसलिए यहां के उद्योग और व्यापार जगत से यह अपेक्षा की जाती है कि वे प्रदूषण की समस्या को मिटाने में सहयोग करते हुए कानपुर और गंगा को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे.

क्या तीसरी बार मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी हेमा मालिनी? BJP सांसद ने खुद दिया जवाब

'जलवायु परिवर्तन एक विकराल समस्या'

राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ आज जलवायु परिवर्तन एक विकराल समस्या के रूप में हमारे सामने है. अगर इस चुनौती से निपटने के प्रयास हम अभी से नहीं करेंगे तो वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी अनेक कठिनाइयों का सामना करेगी.’’ उन्होंने कहा कि इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने सीओपी-26 शिखर सम्मेलन में घोषणा की है , वर्ष 2030 तक भारत अपने कार्बन उत्सर्जन को एक अरब टन से कम करेगा और साल 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था बनने का प्रयास करेगा, लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उद्योग जगत का सहयोग बहुत ही जरूरी है.

उन्होंने कहा कि विश्वभर की अनेक कंपनियां शून्य कार्बन अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही हैं. मैं यहां पर उपस्थित उद्योग जगत के सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा करूंगा कि वे न सिर्फ वर्तमान में चल रहे उद्योगों में प्रदूषण कम करने की दिशा में कार्य करेंगे बल्कि ऐसे नए उद्योगों को स्थापित करने में भी सहयोग करेंगे जो पर्यावरण के अनुकूल हों.’’ कोविंद ने कहा, ‘‘मैं आप लोगों से उम्मीद करता हूं कि आप लोग गांवों में जाएंगे और ग्रामीणों के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देंगे. आप लोग व्यक्तिगत रूप से या समूह बना कर गांवों को गोद ले सकते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में योगदान दे सकते हैं.

Bahraich News: शिकारियों के फंदे में फंसकर घायल हो गई थी बाघिन, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget