एक्सप्लोरर

PM Modi Varanasi Visit: 7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, काशीवासियों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अपने काशी दौरे पर आ रहे हैं. ऐसे में पीएम आने वाले चुनाव 2024 का आगाज भी करेंगे.

Varansi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को काशी दौरे पर आ रहे हैं. यहां से आने वाले चुनाव 2024 का आगाज भी करेंगे. पीएम काशी आगमन के दौरान रुद्राक्ष में एक घण्टे दस मिनट बिताएंगे और शिक्षाविदों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे. साथ ही नमो घाट का तोहफा भी देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वो काशी की जनता को कई सौगात देंगे, लेकिन सबकी नजर नमो घाट पर टिकी है.

लगभग 36 महीने बाद सपनों का ये घाट हकीकत बनकर उतरा 
नमो घाट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है. साल 2019 में पीएम ने नमो घाट की नींव रखी थी और लगभग 36 महीने बाद उनके सपनों का ये घाट हकीकत की जमीन पर उतर चुका है. दो चरणों मे बनने वाले इस घाट का पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. सभी घाटों में एकमात्र नमो घाट ही ऐसा है जो सड़क, जल और वायु मार्ग से जुड़ा है. पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन शैली की पहचान के तौर पर पहचान रखने वाले सूर्य नमस्कार को समर्पित इस घाट का अब बस इंतज़ार है,

फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी लगाया गया
पीएम मोदी के हाथ लोकार्पित होने के करीब 21 हज़ार वर्ग मीटर में बने इस घाट की लागत 34 करोड़ है. जो लगभग आधा किमी लम्बा है. इसका पहला फेज बन कर पूरी तरह से तैयार है. इसके निर्माण में मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल का भी समावेश दिखेगा. यहां पर्यटक सुबह-ए-बनारस की आरती, वाटर एडवेंचर, योगा, और संध्या की गंगा आरती भी होगी. इस घाट पर गेल इंडिया की तरफ से एक फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी लगाया गया है. इस घाट से क्रूज़ के ज़रिए वाराणसी और आसपास के शहरों में भी लोग जा सकेंगे.

पीएम का काशी दौरा खास है और इसी दिन काशी में शिक्षाविदों का जमावड़ा होगा. पूरे देश के कुलपति और आई आई टी निदेशक यहां पहुंचेंगे और पीएम को सुनेंगे. कहा जा रहा है कि सर्व विद्या की राजधानी से शिक्षा के नए आयाम का भी आगाज होगा और रुद्राक्ष इसका गवाह बनेगा. 2014 के चुनाव में नमो मंत्र सबकी जुबान पर था और अब काशी में नमो घाट बनकर तैयार है. पीएम ने काशी को इस घाट की सौगात देकर न सिर्फ लोगों को सावन का तोहफा देंगे बल्कि चुनाव का आगाज कर एक बार फिर से नमो नमः के मंत्र को जन जन तक पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

Ascot Hill Station: पहाड़ों की गोद में बसा अस्कोट, अब तक अनछुआ है उत्तराखंड का ये टूरिस्ट स्पॉट

Rudraprayag News: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से महाराष्ट्र की महिला की मौत, पांच घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget