एक्सप्लोरर

Lucknow News: अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा में आया PFI का हाथ, व्हाट्सएप ग्रुप में युवाओं को उकसाने का लगा आरोप

Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश में हो रही हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ होने का मामला सामने आया है. कई व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काने वाले मैसेज वायरल हो रहे है.

UP News: अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश भर में हो रही हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी में पीएफआई की एंट्री हो गई है. कहा जा रहा है कि योजना से आक्रोशित युवाओं को भड़काने में पीएफआई की स्टूडेंट विंग सीएफआई यानि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ है. इससे जुड़े तमाम साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है जिसमें सीएफआई की तरफ से 17 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है.

व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया था मैसेज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पोस्टर हिंसा के दौरान सोशल मीडिया की निगरानी करते वक्त चिन्हित हुआ था. यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल को तमाम व्हाट्सएप ग्रुप पर यह पोस्टर और भड़काने वाले मैसेज मिले हैं. पुलिस ने ऐसे तमाम व्हाट्सएप ग्रुप चिन्हित किए हैं. ग्रुप के एडमिन और सदस्यों के नाम पते खंगाले जा रहे हैं. कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और उपद्रव में भी पीएफआई का नाम आया था. पुलिस अधिकारी नमाज के बाद हुई हिंसा की साजिश में पीएफआई के सदस्यों के शामिल होने की जांच कर रहे हैं.

Success Story: यूपी 10वीं बोर्ड में मऊ की हर्षिता और अंजलि ने बनाई टॉप-10 में जगह, ये हैं उनके सपने

'युवाओं को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा'
इस मामले में कानपुर से पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारियां भी की गई है. अब अग्निपथ योजना के बहाने युवाओं को भड़काने के षड्यंत्र में पीएफआई की स्टूडेंट विंग सीएफआई का नाम आने से यह साफ हो गया है कि यूपी की शांति और कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है. हालांकि, अग्निपथ योजना को लेकर चल रही हिंसा में सीएफआई का हाथ होने की बात अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे हैं. अधिकारियों का इतना जरूर कहना है कि युवाओं को हिंसा और आगजनी के लिए उकसाया जा रहा है.

UP Trains Cancelled: बिहार बंद और धरना-प्रदर्शनों का यूपी में दिखा असर, 90 ट्रेनें हुईं कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget