एक्सप्लोरर

नरेश टिकैत के बयान से नाराज बीजेपी, भूपेंद्र चौधरी ने कहा- ऐसे बयानों से बचना चाहिए

नरेश टिकैट के बयान का भाजपा नेता विरोध कर रहे हैं और उनसे माफी मांग कर रहे हैं. इस बीच यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनसे अपील की है.

UP Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने आतंकी हमले के लिए भारत सरकार की गलती और सिंधु जल संधि निरस्त कर पूरे पाकिस्तान को सजा नहीं देने वाला बयान दिया. भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पलटवार करते हुए उन्हें ऐसे बयानों से बचने की नसीहत दी.

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मानते हुए भारत सरकार ने कई बड़े और कड़े फैसले लिए. इसमें तत्काल प्रभाव से 1960 सिंधु जल समझौता को निरस्त करना भी शामिल है. इसी बीच किसान नेता नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, 'सभी पाकिस्तानी आतंकी नहीं होते, पानी रोकने से किसी समस्या का हल नहीं होगा. ऐसे आतंकी हमले के लिए सरकार की भी गलती है. सरकार ने सेना में कटौती की है. सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इस तरह पानी रोककर पूरे पाकिस्तान को सज़ा देना सही नहीं है.”

क्या बोले यूपी बीजेपी चीफ?
नरेश टिकैट के इस बयान का भाजपा नेता विरोध कर रहे हैं और उनसे माफी मांग कर रहे हैं. वहीं, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनसे इस तरह के बयानों से बचने की नसीहत दी. भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं उनके बयान की निंदा करता हूं. वे संगठन के एक जिम्मेदार नेता हैं. इस प्रकार का बयानबाजी करना, कहीं न कहीं देश विरोधी ताकतों को मजबूत करना है. मुझे विश्वास है कि नरेश टिकैत जैसे मजबूत नेता ऐसी बयानबाजी से बचेंगे.'

पहलगाम पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का आरोप, प्रोफेसर को नोटिस, पाक में भी वायरल था वीडियो

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख प्रकट करते हुए कहा, 'यह घटना निश्चित रूप से दुखद है, यह हमारे लिए बड़ी घटना है. देश के नागरिकों से उनका धर्म पूछ कर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया, इस पर सरकार सजग है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं.'

भूपेंद्र चौधरी ने वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जे पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, 'वक्फ बोर्ड की जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा है. वक्फ बोर्ड की जमीन को किसी जनहित सामाजिक कार्य हेतु इस्तेमाल नहीं किया गया. उन्होंने बिना नाम लिए कई कांग्रेस नेताओं पर भी वक्फ बोर्ड की जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget