Prayagraj News: नवाबगंज थाने में तैनात दारोगा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
UP Police: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नवाबगंज थाने के दरोगा अतुल कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थियों में उनके किराये आवास के बाथरूम में मृत पाए गए. उनकी मौत किस वजह से हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) के गंगापार इलाके के नवाबगंज थाने (Thana Nawabganj) में तैनात 2016 बैच के दारोगा अतुल कुमार सिंह (Inspector Atul Kumar Singh) की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दरोगा अतुल कुमार सिंह नवाबगंज में किराये के कमरे में रहते थे. आज सुबह उनका फोन नहीं उठने पर संतोष कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने नवाबगंज थानाध्यक्ष राकेश राय (Nawabganj SHO Rakesh Rai) को फोन पर सूचना दी. इस सूचना पर उनके आवास पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाथरूम में मृत अवस्था में पाया.
दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार (Prayagraj SSP Ajay Kumar) भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. इसके साथ ही एसएसपी ने फील्ड टीम को भी बुला कर साइंटिफिक एविडेंस एकत्र करने के निर्देश दिए.
एसएसपी के मुताबिक बाथरूम में जब दरोगा का शव मिला तो उनके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था, पास में बाल्टी और चप्पल रखी थी लेकिन शरीर पर चोट के किसी तरह के निशान नहीं हैं, मोबाइल भी पास में ही स्विच ऑफ हालत में पड़ा हुआ मिला. उन्होंने कहा कि आसपास कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें- UP News: यूपी में सीएम योगी की बड़ी सौगात, 34 लाख परिवारों को सौंपा घर
एसएसपी अजय कुमार ने यह भी कहा
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. एसएसपी के मुताबिक, दारोगा अतुल कुमार सिंह की पत्नी, बच्चे और मां लखनऊ में रहती हैं. परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके मुताबिक मृतक दारोगा मूल रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले थे.
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: मंत्री और सचिव के बीच बढ़ी तकरार, अब अधिकारी की मांगी ACR तो कांग्रेस ने ली चुटकी


















