एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में 'मिशन महिला सारथी' की हुई शुरुआत, सीएम योगी ने 51 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

CM Yogi Adityanath In Ayodhya: सीएम योगी ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन 'मिशन महिला सारथी' की शुरुआत की. इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 51 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार (22 अक्टूबर) को कहा कि वह समाज सशक्त होगा और विकास की बुलंदियों को छुएगा जहां नारी का सम्मान होगा. आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर यहां राम कथा पार्क से 'मिशन महिला सारथी' की शुरुआत करने के दौरान यह टिप्पणी की. इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 51 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

महिला चालक भी हैं और परिचालक भी- सीएम

वहीं परिवहन अधिकारियों के मुताबिक इन बसों में चालक और परिचालक महिलाएं होंगी. अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा, 'वास्तव में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनका स्वावलंबन यह सदैव से एक चुनौती का विषय रहा है और इसलिए भारतीय समाज ने सदैव से इस विषय को प्रमुखता से आगे बढ़ाया है.' उन्होंने कहा कि वह समाज सशक्त होगा, आत्मनिर्भर होगा और सर्वांगीण विकास की बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई देगा जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी और वह स्वावलंबी होंगी.

‘मिशन महिला सारथी’ पर मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की सराहना करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि महिलाएं अमुक काम नहीं कर सकती हैं, उन्हें राज्य परिवहन निगम ने गलत साबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब महिला चालक भी हैं और परिचालक भी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाएं स्वावलंबी होंगी और उनका सम्मान होगा.

सीएम ने छोटी देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक बेटियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है और अब परिवहन निगम द्वारा बसों में महिलाओं को चालकों एवं परिचालकों के तौर पर रोजगार देकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. इस मौके पर अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे.

अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासत तेज, सहयोगी दल बढ़ाएंगे बीजेपी की टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget