एक्सप्लोरर

UP News: मेरठ में स्कूल टीचर पर छात्रों ने किए भद्दे कमेंट, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ की घटना दोबारा से ना हो इसके लिए स्कूल और कॉलेज से बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं. इसके अलावा प्रशासन छात्रों की काउंसलिंग करने की भी तैयारी में है.

UP News: मेरठ (Meerut) के एक स्कूल में छात्रों द्वारा टीचर के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है. महिला टीचर को खुलेआम प्रपोज करने के साथ ही छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट (Obscene Comments) किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली है. इस घटना का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है. छात्रों की हरकत से परेशान टीचर अब डिप्रेशन में है. वहीं आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है. 

मामला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज का है. पुलिस को शिकायत मिली है कि जहां पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा के तीन छात्र अपनी ही क्लास की महिला टीचर से खुलेआम छेड़छाड़ करते हैं. कभी क्लास में 'आई लव यू' बोलते हैं तो कभी प्रार्थना सभा में टीचर पर अश्लील कमेंट करके उन्हें परेशान करते हैं. टीचर की मानें तो छात्रों की इस करतूत से वह काफी परेशान हैं. हद तो तब हो गई जब छात्रों ने छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. क्लास में और अब इलाके में बदनामी के डर से टीचर ने एक्शन लेने की ठान ली है. जिसके बाद पीड़ित टीचर ने एफआईआर दर्ज करा दी है.

छात्रों की काउंसलिंग कराने की तैयारी में प्रशासन

एफआईआर के मुताबिक आरोपी छात्र पिछले काफी समय से उन्हें लगातार छेड़ रहे हैं. कभी 'आई लव यू' बोलते हैं तो कभी अश्लील कमेंट करते हैं और अब उन्होंने छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अब इन पर कार्रवाई होना बाकी है. वहीं पुलिस वीडियो की जांच के आधार पर आरोपी छात्रों से पूछताछ करने की तैयारी में है. फिलहाल इस तरह की घटनाएं दोबारा से ना हो इसके लिए स्कूल और कॉलेज के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है. कॉलेज में जाकर बच्चों की काउंसलिंग करने का भी फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें -

Hardoi: कम्युनिटी लाइब्रेरी चलाने वाले जतिन का 'मन की बात' में जिक्र, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget