एक्सप्लोरर

Meerut News: 'जंगल में पड़ा है साजिद का शव', घर के बाहर पड़ी पर्ची से मिला 5 दिन से लापता शख्स का सुराग

Meerut Crime News: मेरठ में पिछले 5 दिनों से लापता वेल्डर साजिद का शव मिल गया है. गुरुवार को घर के बाहर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि साजिद इस दुनिया में नहीं रहे, उनका शव जंगल में पड़ा है.

Meerut Murder Case: मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुए वेल्डर की लाश गुरुवार को जंगल में बरामद हो गई. हैरानी की बात ये है कि एक अज्ञात शख्स ने मृतक के घर में पर्ची फेंककर जंगल में लाश पड़े होने की सूचना दी. जिसके बाद परिजनों और पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यहां ये जानना अहम हो जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है. 

चिट्ठी भेजकर बताया कहां पड़ी है लाश
खबर के मुताबिक किठौर क्षेत्र के ललियाना गांव का रहने वाले साजिद की परीक्षितगढ़ में जैद वेल्डिंग की दुकान थी. परिजनों के अनुसार 25 जून को साजिद अपने बेटे जैद के साथ दुकान पर गया था. सुबह करीब 10:00 बजे साजिद, बेटे जैद से परीक्षितगढ़ अड्डे पर जाने की बात कह कर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिवार के लोगों ने परीक्षितगढ़ थाने में साजिद की गुमशुदगी दर्ज कराई. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा. गुरुवार की सुबह साजिद के मकान के बाहर एक पर्ची मिली, जिसमें लिखा था कि साजिद का शव अहमदपुरी के जंगल में पड़ा हुआ है. पर्ची देखते ही परिजनों के होश उड़ गए. 

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने शुरू की प्रेशर पॉलिटिक्स, लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव से मांगी इतनी सीटें

झाड़ियों में पड़ा मिला शव

मृतक के परिजनों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर वो पुलिस की टीम के साथ जंगल में पहुंचे तो झाड़ियों से साजिद का शव बरामद कर लिया गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन इस रिपोर्ट में मौत की सही वजह का पता नहीं चल पाया है. जिसके बाद मृतक का विसरा सुरक्षित करवा दिया गया है. विसरा जांच के बाद है मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

एसपी देहात केशव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घर पर पर्ची किसने फेंकी है और साजिद की मौत कैसे हुई उसका शव जंगल तक कैसे पहुंचा इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Hardoi News: 'हीरो तू मेरा हीरो हैं' गाने पर महिला सिपाही ने बनाया Reel, सिपाहियों के साथ बनाया Video Viral, 3 निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget