एक्सप्लोरर

Levana Hotel Fire: लेवाना होटल में लगी आग पर आई राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया, बोले- सम्पर्क में है मेरा कार्यालय

Lucknow Levana Hotel Fire: लखनऊ के लेवाना होटल में लगी भीषण आग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Lucknow Levana Hotel Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के लेवाना होटल (Levana Hotel) में लगी भीषण आग पर रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्वीट (Tweet) कर दुख जताया है. राजनाथ सिंह ने कहा, "लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई. स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है. राहत और बचाव कार्य जारी है. मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है. मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं." 

लेवाना होटल में आग से हड़कंप

लखनऊ के लेवाना होटल में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगने की खबर मिली. इस खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया. ये होटल लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज (Hazratganj) इलाके में है. इस आग में कई लोगों के झुलसने की खबर है तो वहीं कई लोग अब भी होटल के कमरे में फंसे हुए हैं. जिन्हें खिड़कियां तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. होटल की दीवार को तोड़ने के लिए बुलडोजर भी मंगाया गया, जिससे होटल की दीवार को तोड़कर आग को बुझाने की कोशिशें तेज की गईं.  

Levana Hotel Fire: लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग, तोड़ा गया इमरजेंसी गेट, खिड़कियों से निकाले जा रहे लोग

एबीपी न्यूज को डीजी फायर सर्विसेस ने ये कहा

डीजी फायर सर्विसेस अविनाश चंद्र ने इस बारे में अपडेट देते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा कि बचाव कार्य के दौरान 2 लोग बेहोशी की हालत में मिले थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. कुछ लोगों के इंटरकॉम नहीं उठा रहे हैं. अगर कोई फंसा हुआ है तो उन्हीं कमरों में हो सकता है इसलिए जांच चल रही है. वहीं लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा की होटल में आग लगने की वजह अभी ढूंढी जा रही है. हो सकता है कि होटल में शार्ट सर्किट हुआ हो. उन्होंने कहा कि इस होटल में 30 कमरे हैं. इनमें से 18 से ज्यादा कमरों में मेहमान रुके हुए थे, कुछ लोगों को होटल से निकाल कर सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- 

Levana Hotel Fire: लखनऊ के लेवाना होटल में लगी भीषण आग, रेस्क्यू के लिए तोड़ी गईं खिड़कियां, रस्सी के सहारे निकाले गए लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget