एक्सप्लोरर

त्यौहारी सीजन में विमान के किराये ने भरी 'उड़ान', तीन गुना तक बढ़ा किराया

UP News: ट्रेन टिकट में वेटिंग और रिग्रेट की समस्या की वजह से यात्री विमानों की तरफ रुख कर रहे हैं, मगर इस बार विमानों का किराया तीन गुना तक बढ़ गया है.

त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकटों में भारी-भरकम वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति विमान कंपनियों के लिए अवसर बन गई है. विमानों में सीट की मांग बढ़ते ही किराया भी उड़ान भरने लगा है. हालत यह है कि दीपावली के डेढ़ महीने पहले ही किराया सामान्य से तीन गुणा से अधिक तक पहुंच गया है. जानकारों की मानें तो इस बार विमान किराया पहले की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ सकता है.

दरअसल, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर और दक्षिण भारत के कई शहरों से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ अपने घर पहुंचते हैं. पिछले साल तक रेलवे 120 दिन पहले ट्रेनों के आरक्षण की बुकिंग शुरू करता था. साथ ही अधिक वेटिंग लिस्ट की उपलब्धता भी यात्रियों के पास होती थी.

एडवांस की बुकिंग की समय-सीमा घटी

भारतीय रेलवे ने अब एडवांस आरक्षण की समय सीमा की घटाकर 60 दिन कर दिया है. साथ ही एसी और नान एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए वेटिंग कोटा भी कम कर दिया है. इससे ट्रेनों की उपलब्ध सीटों के सापेक्ष 60 प्रतिशत तक वेटिंग होते ही स्थिति रिग्रेट हो रही है.

डेढ़ महीने पहले बढ़ गया विमानों का किराया

दीपावली पर लखनऊ आने वाली 17 अक्टूबर की ट्रेनों में स्थिति रिग्रेट होने के कारण यात्री बड़ी संख्या में विमान टिकट बुक करा रहे हैं. इसके चलते जो किराया पर्व के एक सप्ताह पहले महंगा होता था, वह इस बार डेढ़ महीने पहले ही बढ़ गया है. यात्रियों के लिए हर सीट की बुकिंग के साथ महंगे विमान किराए की मुश्किलें और बढ़ेंगी. मुंबई से लखनऊ का किराया इस बार 28 से 30 हजार रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इन विमानों का बढ़ा किराया

विमान संख्या कहां के तक  किराया
6ई-544 मुंबई से लखनऊ  22149 रुपये
6ई-677 मुंबई से लखनऊ  22149 रुपये
6ई- 2442 मुंबई से लखनऊ  18399 रुपये
6ई- 5315  दिल्ली से लखनऊ 8478 रुपये
6ई- 2258 दिल्ली से लखनऊ 8478 रुपये
6ई- 903 बेंगलुरु से लखनऊ 22307 रुपये
6ई- 196  बेंगलुरु से लखनऊ 17333 रुपये
6ई- 515 चेन्नई से लखनऊ

12248 रुपये

6ई- 338  पुणे से लखनऊ

19488 रुपये

6ई- 6167 हैदराबाद से लखनऊ 

16946 रुपये

6ई- 6811 गोवा से लखनऊ 

11823 रुपये

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ई-व्हीलचेयर सेवा शुरू

इधर, इंडियन रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, बीमार और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए ई-व्हीलचेयर सेवा शुरू की है. यात्री IRCTC पोर्टल से ऑनलाइन व्हीलचेयर बुक कर सकते हैं. यह सुविधा कई प्रमुख स्टेशनों पर मुफ्त उपलब्ध है. बुकिंग वाउचर दिखाकर स्टेशन के कलेक्शन सेंटर से व्हीलचेयर प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 7 सितंबर को दोपहर बाद दर्शन नहीं देंगे रामलला, 8 तारीख को खुलेंगे कपाट, ट्रस्ट ने इस वजह से उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget