एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: पुलिस के हत्थे यूं चढ़ा कानपुर हिंसा का आरोपी हाजी वासी, अब शुरू हुई पूछताछ

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में फंडिंग के आरोपी बिल्डर हाजी वासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कानपुर हिंसा में दर्ज 3 एफआईआर में वॉन्टेड था. पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी.

Haji Wasi Arrested By Kanpur Police: कानपुर हिंसा के एक महीने बाद पुलिस ने आखिरकार आज हिंसा के आरोपी बिल्डर हाजी वासी (Haji Wasi Arrested) को गिरफ्तार कर लिया. 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा (Kanpur Violence) के मामले में तीन एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी. इन तीनों में हाजी वासी वांछित अभियुक्त था जो 1 महीने से फरार चल रहा था. कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने हाजी वासी की तलाश में दिल्ली और कई अन्य स्थानों में अपनी टीम में लगा रखी थी. कल कानपुर पुलिस को अपने सूत्रों से हाजी वासी की लोकेशन लखनऊ (Lucknow) के अमौसी एयरपोर्ट के आसपास मिली जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा गया. 
 
कानपुर हिंसा के लिए फंडिंग का आरोप
हाजी वासी पर कानपुर में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में क्राउड फंडिंग करने का आरोप है. हाजी वासी से कानपुर पुलिस ने कैंट थाने में पूछताछ शुरू कर दी है, जिसके बाद उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी. इससे पहले हाजी वासी के फरार होने के बाद  से ही पुलिस उसपर अपना शिकंजा कसती जा रही थी. एक महीने का वक़्त बीत जाने के बाद पुलिस 60 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन हाजी वासी तक पुलिस के हाथ नहीं पहुच पा रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए दिल्ली समेत कई जगहो पर अपनी टीमें दबिश के लिए लगा रखी थीं. 
 
पुलिस ने ऐसे कसा हाजी वासी पर शिकंजा
कानपुर पुलिस ने वासी पर दबाव बढ़ाने के लिए उसके परिजनों को खंगालना शुरू किया और रविवार को उसके बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीन दिन तक रहमान से पहले पूछताछ की और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में मास्टर माइंड ज़फर हयात हाशमी, जावेद खान, मोहम्मद राहिल और सुफियान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उनकी जेल भी बदली जा चुकी है. माना जा रहा है कि पुलिस हाजी वासी से साज़िश की सभी परतें खुलवाने की कोशिश करेगी. फिलहाल वासी की रिमांड लेकर पुलिस साज़िश की गहराइयों को समझने और उसका पर्दाफाश करने की कोशिश करने में लग गई है. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget